फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kicks and punches were exchanged between block workers over commission

Bareilly News: कमीशन को लेकर ब्लॉक कर्मियों में चले लात और घूंसे

Tue, 26 Aug 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kicks and punches were exchanged between block workers over commission
नवाबगंज। शौचालय के निर्माण में कमीशन को लेकर सोमवार को ब्लॉक कर्मियों में जमकर लात और घूस चले। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना नवाबगंज में तहरीर दी गई है
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव के संजीव कुमार भटपुरा ब्लॉक में खंड प्रेरक के पद पर तैनात हैं। इसी ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल दीक्षित कस्बे के बालाजीपुरम में एक किराये के मकान में रहते हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल दीक्षित खंड प्रेरक संजीव कुमार से शौचालय के निर्माण में आने वाली 12000 रुपये की धनराशि में से दो हजार रुपये का कमीशन मांगते हैं। इसी मामले को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपने किराये की आवास पर कमीशन देने के बहाने बुलाया। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी अपने दो अन्य ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठे थे। कमीशन न देने पर तीनों ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना की तहरीर खंड प्रेरक संजीव ने पुलिस को दी है। पुलिस ने घायल संजीव को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल दीक्षित का आरोप है कि संजीव कुमार एक पंचायत सहायक का मानदेय व नवीन कलस्टर आवंटन के संबंध में अनैतिक दबाव बना रहे थे। उनके द्वारा मना करने पर सोमवार की शाम अपने साथियों के साथ उनके आवास पर जा धमके। आरोप है कि संजीव ने उनके ऊपर धारदार औजार से प्रहार करने का प्रयास किया, जिससे वह बाल बाल बच गए। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ब्लॉक कर्मियों में गाली9गलौज के साथ मारपीट हुई है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed