फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Village head's aunt and nephew died due to collision with dumper

खीरीः डंपर की टक्कर से ग्राम प्रधान बुआ और भतीजे की मौत

Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Village head's aunt and nephew died due to collision with dumper
खुटार रोड पर डंपर के नीचे दबी बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

गोला-खुटार रोड पर हुआ हादसा, दोनों घरों में मचा कोहराम
विज्ञापन

भतीजे के साथ बाइक से दवा लेने गोला जा रही थीं विद्यादेवी

लखीमपुर खीरी/शाहजहांपुर)। गोला-खुटार रोड पर डंपर और बाइक की टक्कर में बुझिया की ग्राम प्रधान और उनके भतीजे की कुचलकर मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना के गांव लालपुर निवासी गांवसभा बुझिया की प्रधान विद्यादेवी (41) अपने भाई गांव मोहनपुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र आशुतोष वर्मा (26) के साथ बाइक से दवा लेने गोला जा रही थीं। खुटार गोला मार्ग पर मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव छत्तीपुर के पास बाइक और डंपर की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम लालपुर निवासी सोनू ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक डंपर के अगले पहिये के नीचे फंस गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी संसारपुर सतीशचंद यादव ने दोनों शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डंपर पुलिस के कब्जे में है। आशुतोष के पास से मिले मोबाइल से परिवार के लोगों को सूचना दी गई तो दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। विद्या देवी की मौत से पति धनेश कुमार, पुत्री प्रिया, आस्था और पुत्र जय कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। आशुतोष की मौत से पिता प्रमोद वर्मा, मां अर्चना देवी, भाई आयुष का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed