फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khanan

खनन पर पुलिस खामोश, प्रशासन ने चिह्नित किए माफिया

Sat, 27 Jul 2019 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Khanan
बहेड़ी। किच्छा नदी का बमुश्किल मोह छोड़कर सकरस नदी की जमीन से खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। प्रशासन का कार्रवाई में सहयोग करने में भी दिलचस्पी नहीं ले रही। पुलिस के इस रवैये से एसडीएम ममता मालवीय नाराज हैं, वह इसकी शिकायत एसएसपी से भी कर चुकी हैं। शुक्रवार को एसडीएम ने राजस्व टीम को सकरस गांव भेजकर माफिया को चिह्नित कराया। टीम ने खनन में लगे 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली, नौ भैंसागाड़ी, दो जेसीबी सहित दो माफिया को चिह्नित कर रिपोर्ट एसडीएम को दी है। जांच में पाया गया की माफिया ने सरकारी जमीन और नदी को भारी क्षति पहुंचाई है, जिससे करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। यह रिपोर्ट एसडीएम ने एडीएम फाइनेंस और खनन अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

खनन की सूचना पर चार दिन पूर्व रात करीब साढ़े 12 बजे एसडीएम ने बहेड़ी पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस राजस्व टीम के साथ जाने की बजाय टहलाती रही और छापे की सूचना लीक कर दी। बाद में साथ जाने से ही साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राजस्व टीम बिना पुलिस के ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक माफिया अपना लाव लश्कर लेकर भाग चुके थे। पुलिस से मदद न मिलने पर खफा एसडीएम ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसएसपी मुनिराज जी. से की। साथ ही राजस्व टीम को सकरस गांव भेजकर माफिया का चिह्नित करने के आदेश दिए। टीम ने देर शाम सकरस, जाजूनागर और जोखनपुर में करीब 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली, नौ भैंसागाड़ी, दो जेसीबी सहित दो माफिया के नाम पते और वाहनों के नंबर सहित रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। टीम ने मौके पर पाया कि सरकारी जमीन और नदी को करीब 12 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई है। लिहाजा इसमें रॉयल्टी आदि खर्च जोड़कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सकरस में पुलिया पर खड़ी रहती है यूपी 100
खनन करने स्थान से चंद कदम की दूरी सकरस पुलिस पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी रहती है। यहां से खनन करते जेसीबी साफ देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं खनन कर मिट्टी ले जाने वाले वाहन रात भर यूपी 100 की गाड़ी के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस खामोशी से इन्हें निकलते देखती रहती है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि यह गाड़ी आम लोगों की सुरक्षा की बजाय खनन माफिया की मुखबिरी में खड़ी रहती है। किसी भी कार्रवाई की भनक लगते ही सूचना माफिया तक पहुंचा देती है, जिससे मौका मिलते ही वह भाग निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन माफिया को चिह्नित कर एक लिस्ट एडीएम फाइनेंस और खनन अधिकारी को भेजी जा चुकी है। दूसरी लिस्ट तैयार हो रही है। खनन करने वालों पर जुर्माना तो पकडे़गा ही, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी। - ममता मालवीय, एसडीएम बहेड़ी।

- एसडीएम मजिस्ट्रेट हैं, उनके आदेश का पालन होगा। वह जब भी आदेश करेंगी पूरा फोर्स उनके साथ खनन पकड़ने जाएगा। साथ में खुद भी जाएंगे। इस मामले में खनन अधिकारी से भी बात की जाएगी, वह भी इस कार्रवाई में शामिल हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। - आलोक अग्रहरि, सीओ बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed