{"_id":"64a86e306741750b760c3647","slug":"keys-handed-over-to-the-beneficiaries-of-pm-awas-yojana-baheri-news-c-124-1-sbly1010-66-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी चाबी
Sat, 08 Jul 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 100 लाभार्थियों को ब्लाॅक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चाबी और प्रमाणपत्र सौंपे गए। चाबी पाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।
कार्यक्रम शुक्रवार को करीब तीन बजे शुरू हुआ। ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल और बीडीओ कमल कुमार श्रीवास्तव ने लाभार्थियों को डमी चाबी और प्रमाणपत्र वितरित किए। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पात्रों को, बल्कि पैसे देने वालों के आवास बनते थे। अब भाजपा सरकार पात्रता के आधार पर बिना भ्रष्टाचार के जरूरतमंदों को छत मुहैया करा रही है। बीडीओ ने लाभार्थियों से पूछा कि आवास बनाने के लिए किसी को पैसा तो नहीं देना पड़ा है। लाभार्थी खड़े होकर बोले- नहीं। इस दौरान एडीओ पंचायत शशांक सक्सेना, प्रदीप यादव, रामबाबू सागर, जाहिद हुसैन, प्रभारी एडीओ आईएसबी, संजय गंगवार, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
नवाबगंज-क्योलडिया में भी दी गई चाबी
नवाबगंज/क्योलडिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाभार्थियों को आवासों की चाबी दी गई। ब्लाॅक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि हर गांव से 25 निर्धन लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। हर गांव में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिये आयुष्मान कार्ड और शौचालय की सूची भी तैयार की जा रही है। इस दौरान विधायक डॉ. एमपी आर्य, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, राम मोहन गंगवार, राजीव गंगवार, सरजू गंगवार, मनोज शर्मा, शशि कपूर, महेश चंद्र, एडीओ मुकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। वहीं, क्योलडिया में भी पात्रों को चाबी सौंपी गई। संवाद