{"_id":"67d9ce0b72f0036aac053c0a","slug":"kevalgyan-kalyanak-of-lord-parshvanath-celebrated-in-ahicchatra-bareilly-news-c-400-1-ala1001-618-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अहिच्छत्र में मनाया पार्श्वनाथ भगवान का केवलज्ञान कल्याणक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अहिच्छत्र में मनाया पार्श्वनाथ भगवान का केवलज्ञान कल्याणक
विज्ञापन
रामनगर।अंतर्मना आचार्य 108 प्रसन्न सागर ससंघ के नेतृत्व में अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन|
रामनगर। अहिच्छत्र में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान का केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अंतर्मना आचार्य 108 प्रसन्न सागर महाराज एवं मुनि पीयूष सागर महाराज ससंघ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मंगलवार को प्रातः काल भक्तों ने मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का विशेष अभिषेक किया। सोने की झारी से शांतिधारा की गई। आचार्य ने अपने प्रवचन में पार्श्वनाथ भगवान के केवलज्ञान प्राप्ति का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि केवलज्ञान प्राप्त होने पर जीव को तीनों लोक के सभी पदार्थ स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। मुख्य मंदिर से 24 मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें इस बार संयम स्वर्ण रथ पर पार्श्वनाथ प्रभु विराजमान थे। इस मौके पर अहिच्छत्र रामनगर कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बिहारी जैन, मंत्री अखिलेश जैन, मोहित जैन, प्रदीप जैन आदि रहे।
कई शहरों से होते हुए पदयात्रा पहुंची रामनगर
श्रद्धालु संजीव जैन उर्फ नेताजी, कानपुर के अनुसार नौ नवंबर 2024 को कुलचरा हैदराबाद से अष्टपद बद्रीनाथ अहिंसा संस्कार पदयात्रा की शुरुआत हुई है, जो कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं होते हुए 11 मार्च को अहिच्छत्र में मंगल प्रवेश किया। अहिच्छत्र से 18 मार्च को पदयात्रा रामपुर होते हुए बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गई।