फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra,religion

सावन का दूसरा सोमवार- सिद्धियोग से होगी मनोकामना पूरी, चंद्रमा करेंगे भाग्योदय

Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra,religion
बरेली। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार विशेष संयोग के साथ सावन का दूसरा सोमवार जातकों के लिए बेहद खास रहेगा। वृष राशि में चंद्रमा उच्च का होना और सिद्धि योग के संयोग में शिव पूजन से कष्ट दूर होंगे, मनोकामना पूरी होगी और योजनाओं फलीभूत होने की संभावना है। साथ ही, वर्षा का जल भाग्य को चमकाने वाला साबित होने की बात ज्योतिषाचार्यों ने कही है
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के मुताबिक अबकी बार सिद्धियोग में पूजन से राज योग जैसे लाभ मिलेंगे। अबूझ मुहूर्त होने से शुरू किए गए नए कार्य भाग्योदय करेंगे। शास्त्रों के अनुसार कृतिका नक्षत्र में पड़ रहा दूसरा सोमवार भी विशेष लाभदायक रहेगा। बताया कि सोमवार को ‘सोम प्रदोष व्रत’ का भी संयोग है। इस व्रत के अनुष्ठान से हमेशा बेचैन और चंचल चित रखने वाले लोगों के लिए फलदायी रहेगा। बताया कि सूर्यास्त के बाद और रात होने से पहले के बीच जो अवधि होती है, उसे प्रदोष काल कहा जाता है। सोम प्रदोष व्रत के दिन इसी समयावधि के दौरान अगर भगवान शंकर की विधिवत पूजा की जाती है तो वह सारी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस बार सोम प्रदोष व्रत की पूजा शाम 4.30 से सात बजे के बीच की जाएगी।
विज्ञापन


नाथ नगरी में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब
बरेली। शुक्रवार से शुरू हुआ कावंड़ियों की आवाजाही का दौर शनिवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हजारों की तादाद में कांवड़िए कछला, हरिद्वार रवाना हुए तो वहीं, शुक्रवार को रवाना हुए जत्थों की वापसी हुई। जानकारों के मुताबिक शनिवार को करीब 104 कांवड़ियों के जत्थे शहर से होकर गुजरे हैं। जो बरेली जिले समेत बदायूं से भी आए थे। कई जत्थे गोलागोकर्णनाथ में जलाभिषेक को रवाना हुए हैं। लिहाजा डीजे पर बजते शिव भजनों से शहर गुुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रिमझिम फुहारों के बीच बरेली के नवाबगंज, क्यारा, भोजीपुरा, बिथरी और शहर समेत तकरीबन 80 जत्थों की रवानगी और कई जत्थों की वापसी हुई है। डीजे की धुन पर झूमते नाचते भोले के भक्तों का हुजूम बरबस ही आकर्षण का केंद्र रहा। कछला आने जाने वाले कांवड़ियों का जत्था बदायूं रोड से रामगंगा के रास्ते कैंट क्षेत्र से शहर में प्रवेश किया। यहां से कई जत्थे रामपुर रोड और चौकी चौराहा होते हुए सैटेलाइट, श्यामगंज की ओर से गुजरे। डाक कांवड़ होने से कांवड़ियों के जत्थों के सड़क पार करने के दौरान कुछ समय तक के लिए वाहन के पहिए थमे रहे। कछला से गोलागोकर्णनाथ जा रहे जत्थे में करीब 110 कांवड़िए शामिल रहे। प्रत्येक जत्थे में अधिकतम 40 से 110 कांवड़िए शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed