फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

धर्मपुर में अफसरों ने खड़े होकर कराई कुर्बानी

Tue, 13 Aug 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बिथरी चैनपुर (बरेली)। धर्मपुर गांव में सोमवार को अफसरों की निगरानी में मेहतरपुर गांव से दो पशु लाकर कुर्बानी कराई गई। इस दौरान पुलिस और पीएसी की तैनाती से गांव छावनी में तब्दील हो गया। वहीं, विरोध करने वाले हिंदू नेता अंडरग्राउंड हो गए। एसडीएम और सीओ थर्ड पूरे वक्त गांव में मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिछले साल धर्मपुर के लोगों की कांवड़ को काशी गांव में मुस्लिम पक्ष ने रोक लिया था। पुलिस की निगरानी में यहां से कांवड़ निकलवाई थी। इसके बाद धर्मपुर के मेहतरपुर के मुस्लिमों को अपने गांव में कुर्बानी नहीं करने दी तो प्रशासन ने काशी गांव में कराई। इस बार प्रशासन ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सावन के तीसरे सोमवार से पहले धर्मपुर के लोग काशी से कांवड़ लेकर गए थे। आरोप है कि हिंदू समुदाय के लोग ईद पर धर्मपुर में कुर्बानी का फिर विरोध करने लगे। तनाव को देख अफसरों ने कई बार मीटिंग की लेकिन कोई हल नहीं निकला। जांच में प्रशासन ने यह भी माना कि मेहतरपुर के लोग धर्मपुर में ही कुर्बानी करते आए हैं। इसके बाद रविवार से ही गांव में पुलिस और पीएसी लगा दी गई। सोमवार सुबह एसडीएम सदर अमरेश कुमार और सीओ थर्ड कुलदीप कुमार भी पहुंच गए। घरों के गेट और छतों पर जवान तैनात कर दोपहर करीब एक बजे दो जानवरों की कुर्बानी कराई गई। कुर्बानी शांतिपूर्वक निपटने के बाद अफसरों ने चैन की सांस ली। गांव में फोर्स अभी भी तैनात है।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई एकतरफा : चोखेलाल
शुरू में कुर्बानी का विरोध करने वाले चोखेलाल सोमवार को परिवार समेत गांव से गायब थे। चोखेलाल ने मोबाइल पर बताया कि पुलिस के डर से धर्मपुर गांव से हिंदू समुदाय के करीब 50 लोग रात में ही गांव छोड़कर चले गए हैं। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उनके दरवाजों पर पुलिस लगी है तो घरों की तलाशी भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed