फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

हादसों में कई कांवड़िये घायल, मारपीट के बाद रामगंगा पुल पर लगा जाम

Tue, 06 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों के जत्थे झूमते गाते सड़कों पर निकले तो कई हादसे हो गए। कई जगह कांवड़ियों के ही वाहन आपस में भिड़ गए। इसके बाद उनमें मारपीट और हंगामा हुआ। रामगंगा पुल पर हादसे के बाद वाहन आड़े तिरछे खड़े होने से जाम लग गया। देर शाम तक बदायूं रोड पर सैकड़ों वाहन फंसे थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे कछला घाट से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक को रामगंगा पुल के पार बदायूं दिशा में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर में भी कांवड़िये ही थे और इन्हीं में से एक ट्रैक्टर चला रहा था। घटना में शहर के जगतपुर निवासी 30 वर्षीय सुंदरलाल, चक महमूद का 13 वर्षीय मोहित और जोगी नवादा के 30 साल के राजेश घायल हो गए। इनमें मोहित के पैर टूट गए। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर चला रहे कांवड़िये की जमकर पिटाई लगा दी। इससे पुल पर यातायात बाधित होने लगा और जाम की नौबत आ गई। हंगामा देख रामगंगा चौकी की पुलिस ने इन्हें समझाया। तीनों कांवड़ियों को सुभाष नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में ट्रैक्टर ड्राइवर कांवड़िया सतीश कुमार के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट करा दी गई। जादोंपट्टी गांव निवासी कांवड़िया प्रेमसिंह चौबारी से जल लेकर लौट रहा था। चौबारी के पास ही झटका लगने पर वो ट्राली से गिरकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भमोरा के सिंगा गांव की 16 वर्षीय क्रांति अपने बड़े भाई श्याम सिंह के साथ गंगाजल लेने बाइक से कछला गई थीं। वहां से लौटते समय गांव के मंदिर से दो किलोमीटर पहले ही बाइक में सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। अनमोल नाम का युवक भी हादसे में घायल हो गया। इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिथरी। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने के गांव मगतोरा निवासी किशनपाल अपने बेटे सूरज और रिश्तेदार अर्जुन निवासी ग्राम पेना थाना मदनापुर के साथ बाइक से कांवड़ लेकर हरिद्वार से गोला जा रहे थे। हाईवे के बिथरी पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आंवला। गौरी शंकर गुलड़िया से जलाभिषेक करके लौट रहे बाइक सवार कांवड़िया रमनगला के महावीर और नन्हे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। मौके पर दूसरे कांवड़िये हंगामा करने लगे तो कोतवाल सुनील कुमार ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से शहर के अस्पताल भिजवा दिया। नगरिया सतन के पास रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे बैटरी चलित रिक्शा से इनकी बाइक की टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed