{"_id":"5d361dac8ebc3e6cbb2a5855","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly3696240167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं भरे सड़कों के गड्ढे, नगर आयुक्त को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं भरे सड़कों के गड्ढे, नगर आयुक्त को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कांवड़ियों का जत्था निकलना शुरू होने के बावजूद अभी भी कई सड़कों के गड्ढे सही नहीं हुए हैं। साथ ही जलभराव की दिक्कत का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इस पर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने नगर आयुक्त को नोटिस जारी कर इसका तत्काल समाधान कराए करने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम सिटी ने 18 जुलाई को हुई पीस कमेटी और जत्थेदारों की मीटिंग का हवाला नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को दिया है। इसमें यह समस्या उठी थी कि पुलिस चौकी कुतुबखाना क्षेत्र में बांस मंडी में जलभराव होता है। गोपीनाथ तिराहे से मठ चौकी वाली सड़क पर पानी भरने और सड़क के दोनों ओर बनी नालियों के चोक होने से सीवर का पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसी तरह आला हजरत दरगाह के पास नालियां चोक होने से भी जलभराव हो रहा है। पुलिस चौकी स्टेशन रोड और पुलिस चौकी कोहाड़ापीर से बानखाना होते हुए घोसियाना मस्जिद सड़क जगह-जगह टूटी हुई है। सड़क पर गड्ढे होेने से जाम की समस्या भी बनी रहती है। एडीएम सिटी ने नगर आयुक्त ने चिह्नित जगहों पर पैच वर्क और नालों को साफ कराने के निर्देश दिया है।
बदायूं हाईवे से लिंक रोड पर ब्रेकर बनाने के आदेश
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-बदायूं हाईवे पर काफी भीड़ रहती है। जबकि बदायूं रोड के लिंक रोड से वाहन चालक अचानक तेज रफ्तार से हाईवे पर आते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। एडीएम सिटी ने बदायूं हाईवे के लिंक रोड पर ब्रेकर बनाने के आदेश पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह को दिए हैं।