{"_id":"69fb9c0fed32af7ab006d651","slug":"kavita-won-silver-medal-in-state-level-powerlifting-bareilly-news-c-4-bly1053-878933-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कविता ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कविता ने राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 07 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के कंट्री साइट लॉन में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बरेली की बेटी कविता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है। दो से चार मई तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कविता ने सीनियर वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया। वर्तमान में कविता व्यास वर्ल्ड स्कूल में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है। अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कविता ने अपनी जीत का पूरा श्रेय अपने कोच प्रणय कुमार को दिया है। प्रणय कुमार, जो स्वयं ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज मेडलिस्ट हैं और वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन