{"_id":"64306eec3d8121abb602ef04","slug":"kasturba-schools-get-additional-computers-girl-students-will-be-proficient-in-technology-bareilly-news-c-4-1-120665-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्तूरबा विद्यालयों को मिले अतिरिक्त कंप्यूटर, तकनीक में दक्ष होंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्तूरबा विद्यालयों को मिले अतिरिक्त कंप्यूटर, तकनीक में दक्ष होंगी छात्राएं
Sat, 08 Apr 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नए शैक्षिक सत्र में जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं तकनीक में दक्षता हासिल कर सकेंगी। इसके लिए सभी कस्तूरबा विद्यालयों में अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए गए हैं। विभाग इन विद्यालयों को कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास कर रहा है। जिले के सभी 18 कस्तूरबा विद्यालयों में एक अप्रैल से तकनीकी शिक्षण का कार्य शुरू हो चुका है।
पहले हर विद्यालय में था बस एक कंप्यूटर
पहले इन विद्यालयों में महज एक कंप्यूटर था। विद्यालय की सभी छात्राओं को उसी से सिखाया जाता था। इस वजह से उस पर प्रैक्टिकल दक्षता लेना अधिक संभव नहीं था। नए सत्र में विद्यालय को छह कंप्यूटर मिलने के बाद से छात्राएं काफी खुश हैं।
साझा किए अनुभव
सुभाषनगर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं सुरभि, मीरा, कीर्ति, श्वेता और रिया का कहना है स्कूल में अब ज्यादा कंप्यूटर लग गए हैं। बारी-बारी से सभी को सीखने का मौका मिलता है। जो किताब में पढ़ते हैं, उसे प्रैक्टिकल भी करके देख सकते हैं। यह बदलाव बहुत अच्छा है। स्कूल की सभी बच्चियां उत्साहित हैं।
विज्ञापन
-- -
योजना के तहत जिले के सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कंप्यूटर लगवाए गए हैं। नए सत्र की शुरुआत से छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का प्रयास शुरू हो चुका है। - शिल्पी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक