फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karva Chauth: Increased crowd at the shops of jewellery, makeup and sarees

करवाचौथ : आभूषण, शृंगार और साड़ियों की दुकानों पर बढ़ी भीड़

Thu, 21 Oct 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth: Increased crowd at the shops of jewellery, makeup and sarees
त्योहार के मद्देनजर साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं।
तीन दिन बाद करवाचौथ के त्योहार को सज गए बाजार
विज्ञापन

बरेली। नवरात्र के बाद सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ के लिए बाजार ने सोलह शृंगार कर लिया है। करवाचौथ के लिए चूंकि तीन ही दिन बचे हैं लिहाजा आभूषण, शृंगार और साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी हैं। हालांकि कारोबारियों का मानना है कि करवाचौथ की ज्यादातर खरीदारी सुहागिनें अगले दो दिनों में ही करेंगी।
बाजार में आने वाले सीजन को महिला स्पेशल नाम दिया गया है। दरअसल तीन दिन बाद करवाचौथ है जिसके अर्होई अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भी महिलाएं व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं। धनतेरस से लेकर दीपावली तक भी खरीदारी में भी महिलाओं का रुझान ज्यादा रहता है। उसके बाद भैया दूज को भी महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इसी कारण बाजार तो सजकर गुलजार हो गया है। महिलाओं की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए दुकानों को सजाया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि अभी बाजार में करवाचौथ की खरीदारी ठीक से शुरू नहीं हुई है। अगले दो दिनों में बाजार में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। हालांकि दुकानदारों के चेहरे नवरात्र के समय से ही खिले हुए हैं। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बड़ा बाजार समेत दूसरे प्रमुख बाजारों में उमड़ रही भीड़ उन्हें अच्छे कारोबार के संकेत दे रही है। करवा चौथ के लिए बाजार में गोल्डन लोटा और छन्नी का सेट आया है। इसे महिलाएं पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी कारोबारी आदित्य अग्रवाल ने बताया कि नेट और सिल्क की साड़ियों को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसके अलावा भी बाजार में केरल और बंगलरु की हाथ की बनी हुई साड़ियां हैं, उन्हें भी खूब पसंद किया जा रहा है। सौरभ ने बताया बाजार में गोल्डन लोटा और छन्नी का सेट आया है। उसे महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
नाइट कर्फ्यू खत्म... व्यापारी और खुश
बरेली। कोरोना संक्रमण कम होने पर प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू को पूरी तरह खत्म कर दिया है। डीएम नितीश कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। दिवाली से पहले नाइट कर्फ्यू खत्म होने पर व्यापारियों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि अब रात में माल की लोडिंग और अनलोडिंग करने में दिक्कत नहीं होगी।
कोरोना की दूसरी लहर से ही नाइट कर्फ्यू चल रहा था। करीब दो महीने पहले इसका समय घटाकर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया था। इसे अब पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। व्यापारियों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में यह फैसला कारोबार के लिहाज से अच्छा है। त्येाहार के समय अब माल की लोडिंग, अनलोडिंग करने में व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
सही समय पर सही फैसला
त्योहारी सीजन में नाइट कर्फ्यू से व्यापारी परेशान थे। इसे खत्म करने की मांग भी कर रहे थे। इसे खत्म करने का सरकार का फैसला सराहनीय रहा है।- रिंकू, कपड़ा व्यापारी
इस समय सभी दुकानदार त्योहार पर कारोबार की तैयारी में लगे हैं। ऐसे में देर रात तक माल की आवक होती है। बाहर के लिए माल लोड भी कराना पड़ता है। अब राहत मिल जाएगी। - रितेश खंडेलवाल, हार्डवेयर कारोबारी
अब कोरोना के मामले भी बेहद कम हैं और लोग भी जागरूक हैं। ऐसे में सरकार का नाइट कर्फ्यू खत्म करने फैसला सराहनीय रहा है। इससे सबसे ज्यादा राहत व्यापारियों को मिलेगी। - ऋषि सचदेवा, फुटवियर व्यापारी

नाइट कर्फ्यू हटने का फायदा त्योहारी सीजन में व्यापारियों को मिलेगा, क्योंकि आगे त्योहारों पर देर रात तक दुकानें खुलती हैं। धनतेरस को तो मध्य रात्रि तक बाजार खुलता है। - मोहम्मद शमी, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed