{"_id":"68ffddb63b3ac306a309c08c","slug":"kartik-purnima-snan-mela-will-begin-from-november-4-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3038-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार नवंबर से शुरू होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार नवंबर से शुरू होगा कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला
विज्ञापन
मीरगंज। आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के लिए प्रशासन की तरफ तैयारियां जोरों पर हैं। यह मेला चार नवंबर से छह नवंबर तक आयोजित होगा, जबकि मुख्य स्नान पांच नवंबर को होगा। सोमवार को एसडीएम आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव और कोतवाली प्रभारी प्रयागराज सिंह ने गोरा लोकनाथपुर गंगाघाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गहरे पानी में लाल झंडियां बांधी जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को गहराई की सीमा का स्पष्ट संकेत मिल सके। साथ ही गोताखोरों को मौके पर तैनात रखा जाए और बलिया लगाकर घाटों को सुरक्षित बनाया जाए। अधिकारियों ने पुलिस चौकी पर मेला कमेटी के सदस्यों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए और साफ-सफाई, रोशनी व सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष बाबूराम कश्यप, प्रधान धर्मेंद्र सिंह, मेला सचिव नरेश पाल सिंह, प्रमोद शर्मा और विनोद कुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद