फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Karmayogi Course: Badaun tops the division, Pilibhit lags behind

कर्मयोगी कोर्स : मंडल में बदायूं टॉप पर, पीलीभीत पिछड़ा

Tue, 10 Jun 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Karmayogi Course: Badaun tops the division, Pilibhit lags behind
बरेली। सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की क्षमता निर्माण को सुधारना और उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार कुशल बनाने के लिए सरकार ने मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम को शुरू किया है। इसमें 22 मिनट से लेकर 10 घंटे तक के कोर्स है। कर्मयोगी कोर्स करने में बदायूं जिला मंडल में टॉप पर है और पीलीभीत पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स करा रही है। इसमें सिखाया जाएगा कि सिविल सेवा में रहते हुए अधिकारी अपनी भूमिका का निर्वहन कैसे करें, सार्वजनिक नीतियों के निर्माण से लेकर उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करना है। इस बात की जानकारी इसमें दी जा रही है। ऐसे में बरेली मंडल के चारों जनपदों में पंचायती राज विभाग में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी 7378 और संविदा पर 3453 है। कुल 10831 अधिकारी, कर्मचारी तैनात है। इनमें से 7753 ने कोर्स के लिए अपना पंजीकरण कराया है। जबकि 2585 ने ऑनलाइन कोर्स काे पूरा करते हुए सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है। इसमें बदायूं 66.89 प्रतिशत के साथ पहले, बरेली 33.75 प्रतिशत के साथ दूसरे, शाहजहांपुर 15.26 प्रतिशत के साथ तीसरे, पीलीभीत 12.62 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन



--------



जनपद- सरकारी स्टाफ- संविदा कर्मचारी- कुल रजिस्ट्रेशन- कुल कितने सर्टिफिकेट डाउनलोड हुए - प्रतिशत


बदायूं 1675 1018 2683 1906 1275 66.89



बरेली 2062 1134 3196 2477 836 33.75



शाहजहांपुर 2276 658 2934 1841 281 15.26

पीलीभीत 1365 643 2008 1529 193 12.62


------------

वर्जन-



-आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल पर अधिकारी, कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से कोर्स को पूरा करके अधिकारी, कर्मचारी सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। यह सभी को करना जरूरी है। -महेंद्र सिंह, उपनिदेशक पंचायत बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed