फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kargaina outpost in-charge failed on the captain's test, investigation started

Bareilly News: कप्तान की कसौटी पर करगैना चौकी प्रभारी फिसड्डी, जांच शुरू

Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kargaina outpost in-charge failed on the captain's test, investigation started
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य की मूल्यांकन प्रणाली में दस चौकी प्रभारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनको नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वहीं, करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही फिसड्डी साबित हुए। उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

अप्रैल की रैकिंग में जोगी नवादा चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह अव्वल रहे। उनको एसएसपी ने दस हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द्वितीय रहे सेंथल चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार को आठ हजार, तृतीय रहे भुड़िया चौकी प्रभारी राजू कुमार को सात हजार, चौथे स्थान पर रहे टांडाछंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार राठी को पांच हजार, पांचवें पायदान पर रहे कांकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को पांच हजार, छठा स्थान पाने वाले बैरियर टू चौकी प्रभारी मोहित कुमार को दो हजार, सातवें स्थान पर रहे बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को पंद्रह सौ, आठवें स्थान पर रहे मॉडल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को एक हजार, नौवें व दसवें स्थान पर रहे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी कोमल कुड्डू और कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश कुमार को भी एक-एक हजार रुपये पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन



इनको मिली चेतावनी
एसएसपी ने करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के खराब प्रदर्शन के कारण उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कराने के आदेश दिए हैं। सिरोही पहले पीलीभीत में एसओ थे और हनीट्रैप में फंसने के बाद तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्हें निलंबित भी किया गया था। बभिया चौकी प्रभारी दीपक शर्मा, लाल फाटक चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार, रामगंगा चौकी प्रभारी प्रसून कटियार, धौरेरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार, कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह, आंवला कस्बा चौकी प्रभारी नितिन शर्मा, मनौना धाम चौकी प्रभारी नरेंद्र राघव, गैनी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह और बड़ागांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार को मूल्यांकन में पिछड़ने के कारण चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बेहतर काम करने वाले चौकी प्रभारियों को पुरस्कृत किया गया है। खराब काम करने वालों की प्रारंभिक जांच खोली है। साथ ही, नोटिस भी जारी किया गया है। संतोषजनक स्थिति नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed