फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   karampur residents reach to collectorate

करमपुर चौधरी बवाल के आरोपियों की रिहाई की मांग

Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
karampur residents reach to collectorate
बरेली। इज्जतनगर के गांव करमपुर चौधरी में लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा एक युवक को पीटने पर बवाल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दो सौ से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व प्रधान को रासुका में निरुद्ध किया गया था। इसको लेकर सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और गोरखपुर के डॉ. कफील की तरह पूर्व प्रधान को भी रिहा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में चीता मोबाइल के सिपाहियों ने लॉकडाउन तोड़ने पर करमपुर चौधरी के एक युवक को पीट दिया था। इस पर गांव के तीन-चार सौ लोगों की भीड़ ने बैरियर वन चौकी को घेरकर हमला करने की कोशिश की थी। इस मामले में दो सौ से ज्यादा लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व प्रधान तसब्बर खां समेत 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रासुका लगाए जाने की वजह से तसब्बर खां अब तक जेल में हैं। सोमवार को पूर्व प्रधान तसब्बर की पत्नी एवं मौजूदा प्रधान सुगरा बेगम के साथ गांव के तमाम लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और चीफ जस्टिस को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस पर मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed