फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Kar Kirpa Tere Gun Gaava, Nanak Naam Japat Sukh Pava'

‘कर किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुख पावा’

Sat, 20 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
'Kar Kirpa Tere Gun Gaava, Nanak Naam Japat Sukh Pava'
सबद कीर्तन करता रागी जत्था।
बरेली। साहिब श्री गुरुनानक देव जी महाराज का 552वां पावन प्रकाश पर्व बिशप मंडल इंटर कॉलेज में श्रद्धा के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। सेंट्रल गुरु पुरब कमेटी की ओर से सजाए गए मुख्य दीवान में रागी जत्थों और कथावाचक ने शबद गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

सुबह से ही संगतों की गहमागहमी रही। इस बीच श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को कीर्तन करते हुए पंडाल में सुसज्जित तखत साहिब पर पंच प्यारे और ग्रंथी ज्ञानी काला सिंह ने विराजमान किया। माता भाग कौर ग्रुप के बच्चों ने श्री गुरु नानक देव जी के आगमन की खुशी में भट्टो के सवैये का गायन किया। अखंड कीर्तन के भाई सुरेंद्र सिंह एवं साथियों ने आसा की वार का कीर्तन किया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें भाई गुरमीत सिंह सहारनपुरी ने शबद- लखी न जाइ नानक लीला और मोती त मंदर उसरहि रती त होहि जड़ाओ.. का गायन किया। कथावाचक भाई बलदेव सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बंगला साहिब दिल्ली से आए भाई रणजीत राना ने शबद- कलिजुग बाबे तरिया सतनाम पढ़ मंत्र सुणाइआ, कलि तारण गुरु नानक आइआ। कर किरपा तेरे गुण गावा, नानक नाम जपत सुख पावा, का गायन कर निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद मारकंडा से आए ज्ञानी हरजीत सिंह ‘हरमन’ ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में बताते हुए कहा- मैं मूरख की केतक बात है कोट पराधी परिआ रे, गुरु नानक जिन सुनिया पेखिआ से फिर गरभास न परिया रे...। भाई जगतार सिंह जम्मू वालों ने अपने शबद में - गली जो न होई... गायन किया। भाई जसप्रीत सिंह-मनप्रीत सिंह ने सति गुरु नानक प्रगटया... दित्ती बांग निवाज कर सुन्न समान होआ जहाना... शबद का गायन कर निहाल किया।
अंत में मुख्य सेवादार कुलदीप सिंह पन्नू ने सारी संगत का धन्यवाद दिया। संचालन सुखबीर सिंह ने किया। अरदास और हुक्मनामे के बाद जयकारों की गूंज के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को निज स्थल सुखासन सिविल लाइंस गुरुद्वारा में विराजमान किया गया। सभी ने गुरु लंगर छका। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी पहुंचे
बिशप मंडल कॉलेज मैदान पर सजे दीवान में शहर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी पहुंचे। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष कुमार गंगवार, विधायक डॉ. अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, एडीजी अविनाश चंद, एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एसपी ट्रैफिक राममोहन शर्मा, डॉ. केएम अरोड़ा, पवन सक्सेना, तनवीर अहमद खान आदि शामिल रहे।
कई शिविर और स्टाल लगे
सिख मिशनरी कॉलेज की ओर से धार्मिक पुस्तकों का स्टाल, जोड़ा घर सेवा, गुरमति समर कैंप, आईएमए की ओर से ब्लड बैंक, विधायक डॉ. अरुण कुमार की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पंजाब सिंध बैंक की ओर से चाय का लंगर और नौजवान युवकों की ओर से कॉफी का स्टाल लगाया गया।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
श्री गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, अमर जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, मनु बक्शी, विजेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, आरपीएस कालड़ा, रामिंदर सिंह, सुखवंत सिंह, कंवल जीत सिंह, मनमोहन सिंह बक्शी, मालिक सिंह कालरा, करतार सिंह, एमपी सिंह, सतवंत सिंह चड्डा, अरुण कुमार, मनदीप सिंह, रविंदर पाल सिंह कालरा, मनजीत सिंह नागपाल, नरेंद्र सिंह नंदा, पिंकी बख्शी, परमीत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed