{"_id":"66931dc4d31be4b74705b514","slug":"kanwar-road-is-in-bad-condition-officials-are-not-even-listening-to-public-representatives-bareilly-news-c-4-lko1018-438912-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कांवड़ मार्ग बदहाल, जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कांवड़ मार्ग बदहाल, जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुन रहे अधिकारी
विज्ञापन
बरेली। इस साल 22 जुलाई से सावन का शुभारंभ हो रहा है। वहीं, शहर के नाथ मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग बदहाल हैं। मुख्यमंत्री ने 15 जुलाई तक कांवड़ मार्गों को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसके लिए अधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके हैं। इसके बाद भी सड़कों की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है। मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की हालत बेहद खराब है। नगर आयुक्त इन सड़कों का निरीक्षण कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक इनकी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है।
वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क जर्जर
वनखंडीनाथ मंदिर की ओर जाने वाला कांवड़ियों का जत्था चक महमूद से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर नगर निगम ने पैचवर्क नहीं कराया है। रास्ते में गहरे गड्ढे हैं। आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इस सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मढ़ीनाथ और तपेश्वरनाथ मंदिर की सड़कें भी खस्ताहाल
मढ़ीनाथ और तपेश्वरनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों की भी हालत खराब है। नगर निगम की ओर से इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया था, पर वह बारिश के कारण रुका हुआ है। दोनों ही मार्गाें पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मार्गाें को दुरुस्त नहीं कराया रहा है। अधिकारियों की उदासीनता चिंता का विषय है। इस विषय में पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। - उमेश गौतम, महापौर