{"_id":"66aec3b2b1397b830d0baa37","slug":"kanwar-jatha-chief-lodged-a-report-of-the-robbery-bareilly-news-c-4-bly1015-452362-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कांवड़ जत्था प्रमुख ने कराई लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कांवड़ जत्था प्रमुख ने कराई लूट की रिपोर्ट
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई थी मारपीट, कांवड़ियों ने लगाया था जाम
बरेली। बृहस्पतिवार को एक्सीडेंट के बाद कांवड़ जत्थे के महंत की पिटाई के मामले में इज्जतनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रिठौरा से बृहस्पतिवार को 251 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार जा रहा था। कलापुर के पास विनोद यादव ने बाइक से जत्था प्रमुख महेश कश्यप की बाइक में टक्कर मार दी थी। विरोध करने पर उसने साथियों संग मिलकर महेश को पीट दिया था।
विरोध में कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। महेश रिठौरा चले गए थे। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन की मदद से उन्हें मनाया। तब जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। अब हरिद्वार से वापसी के बाद महेश की ओर से हमले के साथ ही दो हजार रुपये लूट की रिपोर्ट कराई गई है।
उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि टक्कर लगने के बाद विनोद ने आंख में डंडा मार दिया। हरिओम यादव ने कान पर कोई भारी चीज मार दी। उमेश यादव और उनके पांच साथियों ने पीटकर जेब से दो हजार रुपये निकाल लिए। लोटन और विक्की कश्यप ने महेश को बचाया। पीटने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्यूरो