फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanti Kapoor Inter College girls dominate in Kho-Kho.

Bareilly News: खो-खो में कांति कपूर इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा

Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kanti Kapoor Inter College girls dominate in Kho-Kho.
बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के तत्वावधान में शनिवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली के मैदान पर जनपदीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों की बालिकाओं ने अपना खेल कौशल दिखाया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों आयु वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उड़ला जागीर को हराकर जीत दर्ज की। वहीं अंडर-17 और अंडर-14 बालिका वर्गों के रोमांचक मुकाबलों में कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली को शिकस्त देकर उपविजेता पद पर सीमित कर दिया।
विज्ञापन

खेलों के समापन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी विजेता व उपविजेता टीमों की खिलाड़ी बालिकाओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बालिकाओं से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओपी राय एवं अगरास के प्रधानाचार्य पीयूष कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed