फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanha's birth will be live on Facebook in Hari temple, Banke Bihari temple

हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में फेसबुक पर लाइव होगा कान्हा का जन्म

Wed, 12 Aug 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Kanha's birth will be live on Facebook in Hari temple, Banke Bihari temple
जन्माष्टमी पर सजा बांके बिहारी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मंदिरों में आज जन्म लेंगे कृष्ण कन्हैया, मुख्य गेट पर लगेगी स्क्रीन, इस्कान मंदिर में निमंत्रण नहीं

विज्ञापन
बरेली। शहर में कृष्ण कन्हैया आज रात जन्म लेंगे। मंदिरों के मुख्य गेट दोपहर बाद से ही बंद हो जाएंगे। अंदर पुजारी भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके छप्पन भोग लगाएंगे। रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा। कई हरि मंदिर और बांके बिहारी समेत कई मंदिरों ने कान्हा का जन्म फेसबुक के जरिए लाइव दिखाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मंदिर गेट के बाहर स्क्रीन भी लगाई गई है। ताकि लोग बाहर से अंदर का दृश्य देख सकें।
श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर बांके बिहारी और हरि मंदिर में हर साल धूमधाम से कार्यक्रम होता है। रात 12 बजे भगवान के जन्म के समय हजारों लोगों की भीड़ मंदिर में होती है, लोग अपने बच्चों को कृष्ण कन्हैया के वेष में मंदिर में लाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर समितियों ने ऐसा कोई भी आयोजन नहीं किया है, जिससे भीड़ जमा हो। दोनों मंदिरों के अलावा श्री त्रिबटीनाथ मंदिर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। मंदिर में सोशल डिस्टेसिंग के तहत ही प्रवेश होगा। श्री त्रिबटीनाथ मंदिर का मुख्य गेट खुला रहेगा लेकिन मंदिर के द्वार बंद रहेंगे। पीलीभीत रोड स्थित इस्कान में मंदिर में इस बार भक्तों के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहां मुख्य पुजारी ही भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करेंगे और पूजा अर्चना करके रात को भगवान का जन्मोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

सब कुछ मंदिर के अंदर ही होगा 

श्री हरि मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हर साल वह और उनके साथ के पंडित ही भगवान का श्रृंगार करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते भक्तों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में सामाजिक दूरी बनाकर ही मिलेगा प्रवेश  

चुन्ना मियां मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि हर साल स्कूली बच्चे राधा कृष्ण बनकर मंचन करते थे। इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। मंदिर को भी ज्यादा सजाया नहीं है। मंदिर में पांच-पांच लोगों को दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

इस्कान मंदिर में आन लाइन होगी महाआरती

पीलीभीत रोड स्थित इस्कान मंदिर में सभी कार्यक्रम पुजारी सम्पन्न करेंगे। कार्यक्रमों को देखने के लिए मंदिर समिति ने आन लाइन व्यवस्था की है। मंदिर गिरधर गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि मंगला आरती सुबह साढ़े चार, गुरू पूजा साढ़े सात, छप्पन भोग दोपहर 12 बजे, कीर्तन शाम पांच बजे, महाभिषेक रात दस से 12, महाआरती रात 12 और रात एक बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed