फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanchan murder case: Ferrari proved her husband with red blood

कंचन हत्याकांड: फरारी ने साबित किया पति ने ही रंगे खून से हाथ

Mon, 02 Nov 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanchan murder case: Ferrari proved her husband with red blood
कंचन मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पुलिस ने पति को कातिल मानते हुए दहेज हत्या में तरमीम किया कंचन की मौत का मामला
विज्ञापन

कंचन भी सुभाषनगर के एक शख्स के संपर्क में थी, पुलिस जोड़ रही कड़ियां

बिशारतगंज/बरेली। कंचन मिश्रा हत्याकांड को बिशारतगंज थाना पुलिलस ने उसके भाई की तहरीर पर दहेज हत्या में तरमीम कर दिया है। इसमें कंचन के पति और उसके परिवार वालों को नामजद किया गया है। कंचन का पति परिवार समेत फरार है। पुलिस इसे उसके अपराध का सबूत मानते हुए उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इधर, कॉल डिटेल से पता चला है कि प्रेम विवाह करने वाली कंचन सुभाषनगर के एक शख्स के संपर्क में थी।
शुक्रवार सुबह अखा तिराहे के पास झाड़ियों में महिला की लाश मिली थी। शनिवार को सुभाषनगर निवासी भरत मिश्र ने शव की पहचान अपनी बहन कंचन मिश्रा के रूप में की। रविवार को भरत ने बिशारतगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बहन ने सुनगढ़ी, पीलीभीत निवासी ज्योतिषी सुनील शास्त्री से प्रेमविवाह किया था। भरत ने दहेज के लिए कंचन की हत्या करने का पति सुनील, सास नारायण वती, ससुर रामप्रताप शंखधार और विधवा ननद मीना पर आरोप लगाया। कहा, आरोपियों ने 29 अक्तूबर की रात अपने घर में कंचन की हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंक दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हत्या का मामला पहले से दर्ज था। तहरीर मिलने के बाद इसे दहेज हत्या में तरमीम किया गया है। विवेचना सीओ आंवला करेंगे।
विज्ञापन

सुभाषनगर का शख्स रडार पर

पुलिस ने आरोपियों के साथ कंचन और उसके परिवार के नंबरों की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। पता लगा है कि कंचन की सुभाषनगर के सनैया निवासी एक शख्स से लंबी बात होती थी। कई-कई घंटे तक बात होने के प्रमाण मिले तो इस बारे में कंचन के भाई भरत से पूछा गया। भरत ने इस बारे में जानकारी से इंकार किया। पुलिस मान रही है कि कुछ अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आ पा रही हैं। यह आरोपी पति सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचन की हत्या का मामला दहेज हत्या में बदल दिया गया है। घर से गायब पति और दूसरे आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। उनकी तलाश के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। - चमन सिंह चावड़ा, सीओ आंवला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed