फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kadaknath giving poultry industry to Sanjivani

कड़कनाथ दे रहा पोल्ट्री उद्योग को संजीवनी

Tue, 05 Dec 2017 01:32 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 05 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में क्रॉस ब्रीड से तैयार किया गया कड़कनाथ पोल्ट्री उद्योग को संजीवनी दे रहा है। इस पक्षी की उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड, हरियाणा तक खूब मांग है। क्रॉस ब्रीडिंग के जरिये संस्थान के वैज्ञानिकों ने कम समय में इसका वजन और अंडों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सफलता हासिल की है। मेडीशनल वैल्यू के चलते इसके अंडे और मांस की मांग भी खूब रहती है। 

ऐसे मिले बेहतर परिणाम
सीएआरआई में कुक्कुट आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार बताते हैं कि झाबुआ के इस पक्षी पर लगभग 40 वर्षों से काम चल रहा है। विदेशी नस्ल के पक्षी से क्रॉस ब्रीडिंग कर तैयार किए गए कड़कनाथ की उत्पादकता बढ़ी है। मूल ब्रीड का कड़कनाथ 18-20 सप्ताह की आयु में करीब एक किलो वजन का होता है लेकिन सीएआरआई में क्रॉस ब्रीडिंग कर तैयार किए गए कड़कनाथ ने 12-13 सप्ताह की आयु में ही इतना वजन हासिल कर लिया। मूल नस्ल की मादा कड़कनाथ साल भर में जहां 70-90 तक अंडे देती थी, वहीं क्रॉस ब्रीडिंग से तैयार मादा 160-170 तक अंडे देने में सक्षम है। सीएआरआई में तैयार प्रजाति कैरी श्यामा को कड़कनाथ से क्रॉस कराने पर साल 210 अंडे तक मिल जाते हैं। इस तरह पोल्ट्री फार्म संचालकों के लिए कड़कनाथ भी कमाई का अच्छा जरिया साबित हो सकता है। 
विज्ञापन


कड़कनाथ
मध्य प्रदेश के झाबुआ में मूलरूप से पाया जाने वाला यह पक्षी मुर्गा प्रजाति का ही है और देखने में भी लगभग उसके जैसा ही होता है। सामान्य मुर्गा जहां अलग-अलग रंग का होता है, वहीं कड़कनाथ काले रंग का होता है। इसके पंख से लेकर पैर और कलंगी तक काले रंग की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कड़कनाथ पर संस्थान में लंबे समय से काम चल रहा है। हमने इसकी उत्पादकता बढ़ाने में सफलता हासिल की है। क्रॉस ब्रीडिंग से तैयार नस्ल कम समय में ज्यादा वजन हासिल कर रही है और ज्यादा अंडे देने में भी सक्षम है।
- डॉ. एबी मंडल, प्रभारी निदेशक, सीएआरआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed