फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kabaddi resonates from the village soil to the board

Bareilly News: गांव की मिट्टी से मंडल तक गूंज रही कबड्डी

Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 10:01 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi resonates from the village soil to the board
बरेली। कबड्डी का जुनून मंडल के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। गांव की मिट्टी में पसीना बहाने वाले ये खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं तक अपनी पहचान बना चुके हैं। सुविधाओं का अभाव इन्हें रोक नहीं पाया। किसी ने खुद टीम बनाई, किसी ने साथियों को प्रशिक्षित किया और किसी ने पार्ट-टाइम काम कर खेल के लिए संसाधन जुटाए। खिलाड़ियों की यही मेहनत उन्हें नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।
विज्ञापन

साथियों को प्रेरित कर बनाई टीम
गहनी निवासी शिवम (17) का रुझान बचपन से कबड्डी की ओर था, लेकिन गांव में प्रशिक्षण की सुविधा नहीं थी। तब शिवम ने स्कूल से इसकी शुरुआत की। साथी खिलाड़ियों को भी इस खेल से जोड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने खुद की टीम तैयार की और गांव के ही मैदान से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

खेल को बनाया जुनून
बदायूं के सुधीर सिंह को भी गांव के माहौल से प्रेरणा मिली। उन्होंने स्कूल में अभ्यास शुरू किया। वर्कआउट व रनिंग को दिनचर्या में शामिल किया। नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर सुधीर ने भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं तक का सफर तय किया है। उनका कहना है कि गांव से निकला खिलाड़ी किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों से प्रेरणा लेकर बढ़ रहे आगे
विष्णु इंटर कॉलेज के देवेश (17) की दोनों बड़ी बहनें राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। उनसे प्रेरणा लेकर देवेश ने कबड्डी को अपनाया। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में वह पदक जीत चुके हैं। वह अपनी जरूरतों को खुद पूरा करने में विश्वास रखते हैं। वह पार्ट-टाइम मोबाइल रिपेयरिंग कर खेल के लिए संसाधन जुटाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed