फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   K administration cracked with the help of the army

कश्मीर प्रशासन ने फटकारा सेना ने की मदद

Fri, 15 Jul 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बालटाल में फंसने के बाद सेना की मदद से बमुश्किल बाहर निकले बरेली के अमरनाथ यात्रियों का दल ने महबूबा सरकार और वहां के पुलिस प्रशासन के रवैये से बेहद खफा है। यात्रियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रियों की जम्मू कश्मीर प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है बल्कि उनसे बदसलूकी की जा रही है। वहां के अफसर कहते हैं कि आप अमरनाथ यात्रा करने क्यों आते हो। टैक्सी चालक आठ से दस गुना किराया वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन

बरेली से 42 यात्रियों का दल पांच जुलाई को प्रमोद मिश्रा, पं. हरिओम गौतम, मनोज उपाध्याय, झाझनलाल मौर्य, आरडी रघुवंशी और तारावती की अगुवाई में अमरनाथ यात्रा पर निकला था। नौ जुलाई को बर्फानी बाबा के दर्शन करने के बाद यात्रियों का दल बालटाल में फंस गया। अधिकांश यात्रियों को खुले मैदान में रात बितानी पड़ी। प्रतिनिधिमंडल की मानें तो अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने में महबूबा सरकार फेल साबित हुई है। प्रशासन यात्रियों पर लाठी चार्ज करता रहा।  लंगर वाली संस्थाओं और भारतीय सेना की मदद से वह किसी तरह तीन दिन फंसे रहने के बाद बचकर जम्मू तक पहुंचे। इसके बाद ट्रेन से बरेली लौटे। यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को फोन पर हालात की जानकारी दी। प्रमोद मिश्रा का कहना था कि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने सेना के अधिकारियों के मोबाइल नंबर देकर उनकी काफी मदद की। असुरक्षा के मद्देनजर भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप जम्मू से ही वापस लौट आये।  
विज्ञापन

राजेंद्र गुप्ता ने किया यात्रियों का स्वागत
अमरनाथ यात्रा से लौटे प्रतिनिधि मंडल का उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कश्मीर घाटी के बिगड़े हालात में व्यापारियों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि बर्फानी बाबा के सच्चे भक्तों को उनके दर्शन करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। राजेंद्र गुप्ता ने नरेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सौ शिव भक्तों के प्रतिनिधि मंडल को अमरनाथ यात्रा पर रवाना भी किया। इनको अंगवस्त्र और खाद्य सामग्री भेंट की गई। यात्रा प्रतिनिधि मंडल में कृपाशंकर, विक्की श्रीवास्तव, मोनू, चंदन गिरी, प्रेम नारंग, प्रवीन, सुरेंद्र, अमर सिंह  राठौर आदि थे। स्वागत करने वालों में जुगल सुखानी, बबलू कनौजिया, संजय सिंह, कासिफ खान, रामकिशोर, सीबी विवरल, शिवम, तोताराम, राजेश जसोरिया, संजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed