फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Just seven entrepreneurs took permission to start work

अभी सिर्फ सात उद्यमियों ने ली काम शुरू करने की अनुमति

Tue, 21 Apr 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Just seven entrepreneurs took permission to start work
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शर्तों को बेहद जटिल बताते हुए फैक्टरियां चलाने से हिचकिचा रहे कारोबारी
विज्ञापन

भोजीपुरा इंडस्ट्रीयल एरिया के 20 उद्यमी भी उद्योग विभाग से ले गए फार्म

बरेली। लॉकडाउन में राहत देते हुए शासन ने इंडस्ट्री शुरू करने की छूट भले दे दी हो लेकिन शर्तों को बेहद जटिल बताते हुए तमाम उद्यमी कदम आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। अब तक प्रशासन से केवल सात कारोबारियों ने औद्योगिक इकाइयां चलाने की अनुमति ली है। हालांकि उद्योग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 20 और कारोबारी फार्म ले गए हैं। इससे जल्द ही इंडस्ट्रियों का पहिया घूमने के आसार हैं।

शासन ने कारोबारियों को 20 अप्रैल से राहत देते हुए काम करने की छूट दी है। हालांकि शर्त यह है कि श्रमिकों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम लिया जाएगा। उन्हें कार्यस्थल पर रोकने का इंतजाम होगा या फिर उनके लिए किराए का भवन लिया जाएगा। यह संभव न हो तो वर्करों को उनके घर से लाने और छोड़ने की व्यवस्था उद्यमियों को करनी होगी। रविवार को उद्यमियों के संगठन आईआईए के चेयरमैन पीयूष अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित कई लोगों ने डीएम के साथ मीटिंग की थी। उद्यमियों का कहना है कि छोटी इकाइयों के लिए शर्तेें पूरा करना आसान नहीं है। इस वजह से अभी केवल परसाखेड़ा, रजऊ इंडस्ट्रियल एरिया के सात उद्यमियों ने एडीएम (प्रशासन) से अनुमति ली है। इसमें मिंट, कृषि यंत्र, शुगर पाउडर आदि का उत्पादन करने वाली इकाइयां हैं। संयुक्त आयुक्त (उद्योग) ऋषि रंजन गोयल का कहना है कि भोजीपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के 20 उद्यमी फार्म ले गए हैं। कारोबारियों की सहूलियत के लिए फार्म को ऑनलाइन भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed