{"_id":"6aacacb0ac5c4e36160b8a38","slug":"junior-assistant-services-terminated-for-depositing-government-funds-into-a-private-account-in-bareilly-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सरकारी खाते की रकम निजी खाते में जमा की, कनिष्ठ सहायक की सेवा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सरकारी खाते की रकम निजी खाते में जमा की, कनिष्ठ सहायक की सेवा खत्म
Fri, 18 Sep 2026 08:45 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:45 AM IST
सार
फरीदपुर में कनिष्ठ सहायक रहे अंशु वर्मा पर अमीनों से प्राप्त राजस्व वसूली की रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में डालकर हड़पने का आरोप था। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बरेली के फरीदपुर तहसील में कनिष्ठ सहायक रहे अंशु वर्मा की सरकारी सेवा समाप्त कर दी गई है। उस पर अमीनों से प्राप्त राजस्व वसूली की रकम सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय अपने व्यक्तिगत खाते में जमा कराने का आरोप था। मामला वर्ष 2015-16 का है।
विज्ञापन
आरोपों के आधार पर पूर्व में भी उसके खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद प्रकरण ट्रिब्यूनल कोर्ट पहुंचा। ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश के बाद मामले की दोबारा जांच के लिए एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
विज्ञापन
कमेटी ने प्रकरण से जुड़े अभिलेखों और आरोपों की जांच की। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को अंशु वर्मा की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन