{"_id":"67afb0321d028b9e9204bcac","slug":"junaid-and-shyam-will-participate-in-100-meters-umesh-and-alok-will-participate-in-200-meters-bareilly-news-c-4-bly1015-580708-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 100 मीटर में जुनैद और श्याम, 200 में उमेश व आलोक लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 100 मीटर में जुनैद और श्याम, 200 में उमेश व आलोक लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में एक से दो मार्च तक आयोजित होने वाली 20वीं उत्तर प्रदेश यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में मो. जुनैद खान और श्याम यादव का चयन किया गया। 200 मीटर दौड़ में उमेश कुमार और आलोक साहू को चुना गया।
400 मीटर दौड़ में कादिर खान और मोहित शर्मा चयनित हुए। 1000 मीटर दौड़ में सुरेश कुमार और वीरपाल मौर्य ने बाजी मारी। लंबी कूद में आजाद और श्याम यादव को चुना गया। 110 मीटर बाधा दौड़ में मोहित शर्मा और श्याम यादव का चयन हुआ।
चक्का फेंक में मीत सिंह गिल और आदित्य सिंह को चयनित किया गया। गोला फेंक में भी मीत सिंह गिल चुने गए। ट्रायल के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, अजय कश्यप, पंकज कुमार, सत्यवीर यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद