फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Journalist Raman Kashyap family said - Akhilesh Yadav is good, Rahul and Priyanka friendly

लखीमपुर बवाल: पत्रकार रमन कश्यप के परिजन बोले-अखिलेश यादव अच्छे, राहुल और प्रियंका मिलनसार

Fri, 08 Oct 2021 08:15 AM IST
शाहरुख खान केके मौर्या, अमर उजााल, लखीमपुर खीरी
केके मौर्या, अमर उजााल, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Oct 2021 08:15 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पत्रकार रमन कश्यप के परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान पवन ने बताया कि अखिलेश यादव ने एक साधारण व्यक्ति की तरह उनसे पूरे परिवार की जानकारी ली। कमरे के अंदर करीब नौ मिनट तक रुके। अखिलेश ने कहा कि किसी तरह से हिम्मत नहीं हारना है।

विज्ञापन
Journalist Raman Kashyap family said - Akhilesh Yadav is good, Rahul and Priyanka friendly
पत्रकार रमन के परिवार से मिले अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन में मृतक रमन कश्यप के परिवार वालों से बुधवार रात राहुल-प्रियंका मिले। उसके बाद बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मिलने के लिए पहुंचे। इन तीनों नेताओं के बारे में जब रमन के भाई और पिता से बातचीत की तो वह पहले कुछ बोल नहीं पाए। बाद में उन्होंने अखिलेश को अच्छा और राहुल-प्रियंका को मिलनसार बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तीनों नेता किसी से कम नहीं हैं। सभी ने पूरे परिवार को हिम्मत दी है। रमन के भाई पवन ने बताया कि रात में जब प्रियंका और राहुल घर पहुंचे तो प्रियंका ने बिलख रही भाभी आराधना को गले से लगा लिया। उसके बाद उन्होंने उनको हिम्मत बंधाते हुए कहा कि आपकी बहन आपके साथ है। 
विज्ञापन


राहुल ने भी हिम्मत दी थी। राहुल ने पिता रामदुलारे से कहा कि आपके बेटे को वापस नहीं ला सकता, लेकिन दोषियों को सजा दिलाकर ही दम लूंगा। बड़े नेता होने के बाद भी राहुल और प्रियंका बहुत ही सरल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि अखिलेश यादव ने एक साधारण व्यक्ति की तरह उनसे पूरे परिवार की जानकारी ली। कमरे के अंदर करीब नौ मिनट तक रुके। अखिलेश ने कहा कि किसी तरह से हिम्मत नहीं हारना है। रमन ने कहा कि तीनों नेताओं के आने से पहले घबराहट लग रही थी, लेकिन जब बातचीत की तो एकदम साधारण तरीके से हुई। तीनों नेताओं के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं दिख रहा था। 

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रमन के घर पहुंचे

भाकियू के हरियाणा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जगदीप सिंह औलख बृहस्पतिवार सुबह तिकुनिया में हुए बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे। उन्होंने रमन के परिवारवालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि तिकुनिया में हुए वीभत्स कांड में रमन और किसानों की मौत नहीं हुई है, बल्कि वे शहीद हुए हैं।  दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। 

उधर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बलविंदर सिंह ने भी रमन के पिता राम दुलारे और भाई पवन से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने रमन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए जान देने वाले किसानों को पूरा न्याय मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed