{"_id":"6b0c93dd41665dea7f0c8b2f","slug":"jhumka-earring-and-a-trident-with-a-damru-small-drum-installed-at-gandhi-udyan-work-on-the-platform-remains-to-be-completed-bareilly-news-c-4-bly1015-1016972-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांधी उद्यान में लगा झुमका और डमरू वाला त्रिशूल, प्लेटफॉर्म का काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांधी उद्यान में लगा झुमका और डमरू वाला त्रिशूल, प्लेटफॉर्म का काम बाकी
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से गांधी उद्यान में झुमका व डमरू लगा त्रिशूल स्थापित कर दिया गया है। शहर की पहचान से जुड़े इस प्रतीक के लगने से उद्यान का आकर्षण बढ़ गया है। शहर की पहचान से जुड़े इन प्रतीकों के सामने लोग सेल्फी ले रहे हैं।
नगर निगम ने गांधी उद्यान के सौंदर्यीकरण और बरेली की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करने के लिए इस संरचना को लगाने का निर्णय लिया था। झुमका बरेली की पहचान है, जबकि डमरू और त्रिशूल भगवान शिव के प्रतीक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कलाकृति को तैयार कराया गया था। इसके लिए कुल 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
नगर निगम के अनुसार झुमका व त्रिशूल का इंस्टॉलेशन पूरा हो गया है। अब इसके नीचे प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा। प्लेटफॉर्म बनने के बाद इसके चारों ओर सुरक्षा, लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि पर्यटक और स्थानीय लोग इसे नजदीक से देख सकें और फोटो खिंचवा सकें।
विज्ञापन
झुमका और त्रिशूल लगने से गांधी उद्यान की रौनक लौट आई है। पहले जहां उद्यान में पुरानी संरचनाएं जर्जर हो गई थीं, वहीं अब नया आकर्षण लोगों को खींच रहा है। शाम के समय बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि प्लेटफॉर्म का काम जल्द पूरा कराकर इसे आम लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।