फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewellery worth Rs 8 lakhs goes missing from a woman returning home from a relative's house

Bareilly News: रिश्तेदारी से घर जा रही महिला के आठ लाख के जेवर गायब

Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 8 lakhs goes missing from a woman returning home from a relative's house
पुवायां (शाहजहांपुर)। शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रही महिला के बैग में रखे आठ लाख रुपये के जेवर किसी ने निकाल लिए। नुकसान से महिला को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना बेवर के एक गांव निवासी महिला 10 जुलाई को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने बंडा के गांव बसंतापुर आईं थीं। 11 जुलाई को शादी समारोह था। शादी संपन्न हो जाने के बाद 12 जुलाई को महिला अपने देवरानी, जेठानी और बच्चों के साथ घर जाने के लिए निकली। बसंतापुर से पुवायां तक वह ई-रिक्शे और पुवायां से शाहजहांपुर तक रोडवेज बस से पहुंची। शाहजहांपुर पहुंचने पर देखा तो बैग में रखी सोने की चार चूड़ियां, हार, दो लर सहित लगभग 11 तोला सोने के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

जेवरात गायब देख महिला की हालत बिगड़ गई। उन्होंने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, तो पति ने उनको घर आ जाने को कहा। इसके बाद वह अपने घर चली गईं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि जेवर बंडा के गांव बसंतापुर से शाहजहांपुर के बीच कहीं गायब हुए हैं। सूचना मिली थी, लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। पुवायां थाना क्षेत्र से घटना का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed