{"_id":"69119e60ada3e55dd408c6e3","slug":"jewellery-stolen-from-the-car-of-former-national-commission-for-women-member-shamina-shafiq-in-bareilly-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने ढाबे पर रोकी कार, बदमाशों ने कर दी ये वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक ने ढाबे पर रोकी कार, बदमाशों ने कर दी ये वारदात
Mon, 10 Nov 2025 01:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:42 PM IST
सार
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक की कार का शीशा तोड़कर किसी ने गहने और पर्स चोरी कर लिया। शमीना शफीक अपने परिवार के साथ नैनीताल से लौट रही थीं। उन्होंने खाना खाने के लिए ढाबे पर कार रोकी थी। इसी दौरान यह वारदात हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक के साथ बरेली में टप्पेबाजी की घटना हो गई। उन्होंने इज्जतनगर थाने में लाखों के गहने और नकदी भरा बैग चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शमीना ने इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि वह परिवार के साथ नैनीताल गई थीं। वहां से अपने घर सीतापुर जाने के लिए वह लोग कार से निकले। रविवार रात वह लोग बरेली में इज्जतनगर थाने की सीमा में पहुंचे।
विज्ञापन
चस्का रेस्टोरेंट पर हुई घटना
यहां लखनऊ हाईवे पर चस्का रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए उन्होंने कार रोकी। कार लॉक करके परिवार समेत वह रेस्टोरेंट में गईं। थोड़ी देर बाद वह खाना खाकर निकलीं तो उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन
कार के अंदर रखे बैग से लगभग 15 लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये गायब थे। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्दी ही चोर का पता लगा लिया जाएगा।