{"_id":"683381f23931d9bd88016c2a","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-wedding-house-bareilly-news-c-185-1-sbly1009-100771-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के घर से जेवर और नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के घर से जेवर और नकदी की चोरी
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम खरदाह में शनिवार की रात एक किसान के घर में नकब लगाकर चोर 20 हजार नकद, लाखों रुपये के जेवर और सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश करती रही, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
ग्राम खरदहा क्षेत्र के गजनेरा निवासी बुजुर्ग ओम प्रकाश की पत्नी राजकली ने बताया कि घर में देवर की शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। शनिवार रात वह छत पर व अन्य परिजन आंगन में सो रहे थे। रात तीन बजे के समय मकान में नकब लगाकर चोर घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर पांच पेंडल, सोने का हार, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल ,दो जोड़ी जेवर आदि चोर चुरा लिए। इसके बाद नए कपड़े, 20 हजार रुपये नकदी चुराकर भाग गए आहट पाकर आंख खुली तो जानकारी हुई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस चोरी के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। संवाद
--
एक माह में 24 लोगों के घर को बनाया निशाना
एक माह से क्षेत्र के दर्जनभर ग्रामों में लगभग दो दर्जन से अधिक किसानों के यहां नकब लगाकर इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसमें चोर नकदी, लाखों के आभूषण और सामान चुरा ले गए, लेकिन किसी भी घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इससे क्षेत्र में ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।