फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jeweller injured by robbers' bullet dies, market closed in Aonla today

Bareilly News: लुटेरों की गोली से घायल सराफ की मौत, आंवला में आज बाजार बंद

Wed, 25 Sep 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Jeweller injured by robbers' bullet dies, market closed in Aonla today
आंवला (बरेली)। पांच दिन पहले लुटेरों की गोली का शिकार हुए आंवला के सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल ने शहर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में आंवला इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर नाराज स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। एसएसपी ने एसपी सिटी को प्रकरण में जांच कर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मोहल्ला कच्चा कटरा रामलीला गेट के पास रहने वाले सराफा व्यापारी श्रीकांत पाटिल (52) की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पड़ोस के बंद मकान का ताला कुछ बदमाश तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पाटिल ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों को रोका तो उन्होंने पाटिल पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में श्रीकांत को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तुरंत ही उनको बरेली रेफर कर दिया गया। यहां एक निजी अस्पताल में उन्हें उसी दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था। मंगलवार रात आठ बजे पाटिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

आंवला के व्यापारी बोले- इंस्पेक्टर को हटाएं
श्रीकांत पाटिल की मौत से व्यापारियों में रोष है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने मांग की है कि इंस्पेक्टर आंवला को तत्काल हटाया जाए। मामले की जांच कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वह लोग बुधवार को बाजार बंद करेंगे। न्याय न मिला तो आंदोलन करेंगे।
-----
शिकायत पर एक बार आई थी पुलिस
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी विशाल मल्होत्रा ने अपनी टीम के साथ अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताईं। विशाल ने कहा कि उनका संगठन आंवला पुलिस की निंदा करता है। आंवला में पहले भी व्यापारियों के यहां होने वाली घटनाओं पर पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इस मामले में इंस्पेक्टर ने जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाई ।घटना के दूसरे दिन जब उन लोगों ने एसएसपी दफ्तर जाकर शिकायत की तो पुलिस एक बार पाटिल का हाल देखने आई।
---
महाराष्ट्र भेजा जाएगा शव
आंवला। पाटिल का परिवार कई साल पहले महाराष्ट्र से आंवला आकर बस गया था। पाटिल के परिवार में पत्नी व एक बेटा और बेटी है। व्यापारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पाटिल का शव अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र ले जाया जाएगा।

---
वर्जन
घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस खुलासे में जुटी है। किसी स्तर पर कोई लापरवाही होगी तो उसकी जांच कराई जाएगी। एसपी सिटी को भी इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed