{"_id":"679bce554103bab2cd050ef4","slug":"jewelery-worth-rs-5-lakh-stolen-along-with-cash-from-teachers-house-bareilly-news-c-4-1-bly1039-571274-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अध्यापक के घर से नकदी समेत पांच लाख के जेवर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अध्यापक के घर से नकदी समेत पांच लाख के जेवर की चोरी
विज्ञापन
मीरगंज। मोहल्ला मेवात में बुधवार की रात बंद मकान का जाल काटकर घर से करीब पांच लाख रुपये चोर चुरा ले गए। पीड़ित अध्यापक ने थाने में तहरीर दी है।
गंगाशरण विकास खंड शेरगढ़ के गांव सल्था के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। वह मीरगंज के मोहल्ला मेवात में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को वह अपने पैतृक गांव बोहित थाना सीबीगंज पत्नी के साथ मकान में ताला लगाकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। मौका पाकर चोर बुधवार की रात किसी तरह उनके घर में दाखिल हो गए। छत का जाल हटाकर घर में घुसकर उनकी अलमारी में रखे सवा एक लाख रुपये नकद, करीब चार लाख के जेवर ले गए।
बृहस्पतिवार दोपहर वह पत्नी सहित घर लौटे तो घर में घुसकर अंदर सामान फैला देख भौंचक्के रह गए। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।