फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewelery worth lakhs was stolen by cutting the bag of head constable of ADG office

Bareilly News: एडीजी दफ्तर के मुख्य आरक्षी का बैग काटकर लाखों के जेवर उड़ाए

Sat, 20 Apr 2024 06:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs was stolen by cutting the bag of head constable of ADG office
बरेली। एडीजी दफ्तर के हेड कांस्टेबल महेश चंद्र का रोडवेज की बस में बैग काटकर लाखों रुपये के जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुरानी पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले महेश चंद्र रघुवंशी अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने 17 अप्रैल को परिवार के साथ रोडवेज बस से एटा जा रहे थे। महेश बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली बस में बैठे। उन्होंने अपना ट्राॅली बैग बस की गैलरी में रख दिया था। रामगंगा पुलिस चौकी से पहले तीन युवक बस से उतर गए, जबकि उन तीनों ने बिनावर का टिकट लिया था। महेश को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपना बैग चेक किया। देखा तो उसका कपड़ा कटा हुआ था। बैग में रखे 14 तोला सोने के जेवर और दो हजार रुपये चोरी हो चुके थे। महेश ने बृहस्पतिवार रात को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बस स्टैंड से लेकर रास्तों के सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों के चेहरे पहचानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed