फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewelery cheated in the name of conducting peace lesson

Bareilly News: शांति पाठ कराने के नाम पर ठगे लाखों के जेवर, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 May 2024 05:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Jewelery cheated in the name of conducting peace lesson
नवाबगंज। घर में सुख-शांति के लिए पूजा पाठ करने का झांसा देकर दो ठगों ने लाखों रुपये की कीमत के जेवरात और नगदी ठग ली। महिला के पति ने थाना नवाबगंज में अब रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में प्रशिक्षण केंद्र के पास रहने वाली वीरवती 7 मार्च की दोपहर अपने घर से दवाई लेने के लिए बाजार जा रही थी कि नगर के बाईपास मार्ग पर पटेल चौक के पास पहुंची तो एक ठग ने उन्हें रास्ते में रोक उनसे बातचीत शुरू कर दी। ठग ने उनसे कहा कि उनके घर में सुख शांति नहीं है। वह उनके घर की सुख शांति के लिए पूजा पाठ करेगा। उसने उन्हें अपनी बातों में फंसा कर घर में रखे आभूषण लाने को कहा।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर वह घर में रखे सोने के लगभग सात तोले के आभूषण व 14 हजार रुपये की नकदी लेकर ठग को दे दिया। बाद में वह उन्हें नगर में स्थित गन्ना सोसायटी कार्यालय के पास एक गली में ले गया। उनके वहां पहुंचते ही उसका एक अन्य साथी भी वहां आ गया। उन दोनों ने महिला से आंखें बंद कर अपने परिजनों का ध्यान करने को कहा। ठगों की बातों पर विश्वास करते हुए उसने जैसे ही अपनी आंखें बंद की। वैसे ही दोनों आभूषण लेकर फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में नकब लगाकर उड़ाए 50 हजार नकदी समेत लाखों के जेवर
हाफिजगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में चोर नकब लगाकर 50 हजार रुपये की नकदी एवं लाखों के जवर उड़ा ले गए। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।


थाना हाफिजगंज के गांव सिथरा निवासी नन्ही देवी पत्नी नेतराम ने बताया कि वह रोजना की तरह मंगलवार की रात में अपनी बहू व नाती के साथ आंगन में सो गई। रात में ही घर में नकब लगाकर घुसे चोर कमरे में अलमारी में रखे पचास हजार नकद, सोने का हार, कुंडल, अंगूठी समेत लाखों का जेवर चुराकर ले गए। कपड़े आदि पास के खेत में फेंक गए। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed