{"_id":"68c49311db7c7be1890db66a","slug":"jeet-chaudhary-won-gold-medal-in-shot-put-bareilly-news-c-4-vns1074-724319-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जीत चौधरी ने गोला फेंक में हासिल किया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जीत चौधरी ने गोला फेंक में हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बरेली। एर्नाकुलम में आयोजित केवीएस नेशनल गेम्स में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जाट रेजीमेंट केंद्र के कक्षा-10 के खिलाड़ी जीत चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बालक वर्ग अंडर-17 गोला फेंक प्रतियोगिता में शानदार थ्रो कर यह उपलब्धि अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एसजीएफआई नेशनल में भी जगह बनाई है।
सदर कैंट निवासी जीत चौधरी ने बताया कि उनके रिश्ते के भाई-बहन एथलेटिक्स खेलते थे। उन्हें देखकर उनका रुझान भी इस खेल की ओर हुआ। पिछले एक वर्ष से पेशेवर प्रशिक्षण ले रहे जीत, रोजाना पांच घंटे अभ्यास करते हैं। यही मेहनत उनके स्वर्ण पदक की नींव बनी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके शुक्ला ने जीत को बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। जीत ने शारीरिक शिक्षक कुनाल कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल किया। परिवार और अभिभावकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। संवाद