फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jeep collided with divider, five policemen including Pilibhit's inspector injured

Bareilly News: डिवाइडर से टकराई जीप, पीलीभीत के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

Fri, 31 Mar 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jeep collided with divider, five policemen including Pilibhit's inspector injured
बरेली। दिल्ली-बरेली फोरलेन के मीरगंज फ्लाईओवर पर बुधवार रात ढाई बजे हुए सड़क हादसे में पीलीभीत जिले के पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। डिवाइडर से सरकारी जीप टकराने में घायल दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं जबकि दो की छुट्टी कर दी गई। पीलीभीत के पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती हेड कांस्टेबल शादाब ने बताया कि वह पीलीभीत जेल में बंद बंदी नदीम और उमेश को छोड़ने गुरुग्राम गए थे जहां उन बंदियों की कोर्ट में पेशी थी। बंदियों को वहां की पुलिस के हवाले करके वह लोग पीलीभीत लौट रहे थे। बुधवार रात ढाई बजे उनकी जीप मीरगंज में फ्लाईओवर पर थी। तभी एक ट्रक ने अचानक उनकी जीप को ओवरटेक किया। चालक कांस्टेबल प्रवीण ने हादसा टालने के लिए गाड़ी मोड़ दी जो डिवाइडर में जा टकराई। शादाब के मुताबिक हादसे में वह, दरोगा अतर सिंह, प्रमोद गौतम रूप से घायल हुए। जबकि सिपाही सचिन और प्रवीण को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन


मीरगंज पुलिस ने कराया भर्ती
- शादाब के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। उन लोगों ने किसी तरह सूचना दी तो मीरगंज पुलिस घटनास्थल पर आ गई। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व उनकी टीम ने उन लोगों को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सचिन और प्रवीण की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। दरोगा अतर सिंह समेत वह तीन लोग के ज्यादा चोट आई है। दरोगा की हालत गंभीर है। दोपहर में इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बरेली व पीलीभीत पुलिस के अधिकारियों ने भी मुआयना कर इनका हालचाल पूछा और डॉक्टरों से इनके स्वास्थ्य को लेकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर पर लगा जाम पुलिस ने खुलवाया
- हादसे के बाद करीब बीस मिनट तक फ्लाईओवर की एक लेन बंद हो गई। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाले वाहन सड़क के दोनों ओर रुक गए जिससे जाम की स्थिति बन गई। तब मीरगंज पुलिस ने जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे बाद आवागमन दुरुस्त हो सका। पुलिस की जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे क्रेन की मदद से हटवाया गया। ओवरटेक करने वाले ट्रक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस चेक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed