फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JE clashed with senior engineers, the matter reached the government

Bareilly News: वरिष्ठ अभियंताओं से भिड़े जेई, शासन तक पहुंचा मामला

Sun, 27 Jul 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
JE clashed with senior engineers, the matter reached the government
बरेली। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता (जेई) वरिष्ठ अभियंताओं से भिड़ गए हैं। खींतचान के बीच सामान्य कामकाज प्रभावित हो रहा है। उप्र इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव आशीष यादव ने प्रमुख अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी को घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद मामला शासन तक पहुंच गया। शासन ने मुख्य अभियंता से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अजय कुमार ने प्रमुख अभियंता (परियोजना/नियोजन) को पत्र भेजकर प्रांतीय खंड के जेई देवदत्त पचौरी, भवन खंड के जेई आशीष यादव के गैर जनपद स्थानांतरण की संस्तुति की है। दूसरी ओर, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवदत्त पचौरी ने अभद्रता के आरोपों को नकारा। कहा कि उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। इस संबंध में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को वह अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन


पत्र में इन घटनाक्रमों का है उल्लेख
19 जुलाई को जेई आशीष यादव ने चार्ज का पुनर्गठन अपने तरीके से कराने के लिए भवन खंड के अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव पर दबाव बनाया। इन्कार पर धरना-प्रदर्शन की धमकी दी। अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है। अधिशासी अभियंता ने इसे उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 का उल्लंघन बताया। अवगत कराया है कि आशीष यादव इसी खंड में 14 वर्ष से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को जेई देवदत्त पचौरी ने प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता राकेश कुमार के मोबाइल नंबर पर कॉल करके अपशब्द कहे, क्योंकि सहायक अभियंता पहले से सूचित किए बिना उनकी साइट पर निरीक्षण करने पहुंच गए थे। कहा गया है कि देवदत्त पचौरी करीब 15 वर्षों से कार्यरत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed