फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   JCB of Garji Municipality saw the width of the road due to encroachment

एक और मार्ग को मिला राज्य मार्ग का दर्जा

Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
JCB of Garji Municipality saw the width of the road due to encroachment
पीलीभीत। शासन ने बीसलपुर वाया बिलसंडा-गोला मार्ग को राज्य मार्ग में शामिल कर लिया है। इसके बाद अब जिले में दो मार्ग राज्य मार्ग की श्रेणी के हो जाएंगे। मार्ग के राज्य मार्ग में शामिल होने के बाद अब लोगों को आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। जनपद में इस मार्ग की लंबाई 22.33 किमी है।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के 46 मार्गों को राज्य मार्ग का दर्जा दिया है। इसमें जिले का एक मार्ग भी शामिल किया गया है। बीसलपुर से जनपद शाहजहांपुर के बंडा से होते खुटार से गोला गोकर्णनाथ जाने वाला मार्ग राज्य मार्ग में शामिल किया गया है। इस मार्ग की कुल लंबाई करीब 78 किमी है। जिले की सीमा में इस मार्ग का 22.33 किमी हिस्सा लगता है। बीसलपुर वाया बिलसंडा-गोला मार्ग के राज्य मार्ग की श्रेणी में दर्ज होने के बाद अब जिले में दो राज्य मार्ग हो जाएंगे। शासन से इस मार्ग को राज्य मार्ग की श्रेणी में शामिल कर लिए जाने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस मार्ग को राज्य मार्ग का दर्जा मिलने के बाद अब जिले के बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। जिले में इन दो राज्य मार्गों के अलावा तीन राष्ट्रीय राज्य मार्ग हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक बीसलपुर वाया बिलसंडा-गोला मार्ग के राज्य मार्ग में शामिल होने के बाद संबंधित मार्ग को सुरक्षित किया जाएगा। साइन बोर्ड, जेब्रा क्रासिंग आदि लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के एक मार्ग को राज्य मार्ग की श्रेणी में शामिल किया गया है। पहले यह मार्ग जिला मार्ग (एमडीआर) की श्रेणी में था। इस मार्ग की चौड़ाई जिले की सीमा में सात मीटर है। मानक के अनुरूप इस मार्ग को साइन बोर्ड आदि लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार राना, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed