फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   JCB collides, neighboring wall collapses, operator injured

Bareilly News: जेसीबी टकराई, पड़ोस की दीवार गिरी, परिचालक घायल

Sun, 25 Aug 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
JCB collides, neighboring wall collapses, operator injured
जेसीबी की टक्कर से क्षतिग्रस्त दीवार। संवाद
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के कस्बा दुनका में एक मकान के पास जेसीबी मशीन को ठीक करते समय उसका पंजा पड़ोस में बने मकान की दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार गिर गई। दीवार के पास खड़ा परिचालक गंभीर घायल हो गया, जबकि गनीमत रही कि उस समय घर के लोग बाहर नही थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

अनूप गंगवार एवं धर्मेन्द्र गंगवार के बने मकान के पास एक जेसीबी मशीन कई दिनों से खड़ी थी। उसे तक्नीशियन ठीक कर रहा था। उसका 30 वर्षीय परिचालक हेमंत निवासी दुनका दीवार के पास खड़ा था। तभी जेसीबी मशीन का कोई ऐसा बटन दब गया, जिससे उसका पंजा चलकर बराबर में बने मकान की दीवार से जा टकराया। पंजे की टक्कर लगते ही दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें परिचालक हेमंत दबकर घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed