फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jarail village of Gram Panchayat Saidpur yearning for development

Bareilly News: विकास को तरस रहा ग्राम पंचायत सैदपुर का जराैल गांव

Sun, 11 Jan 2026 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jarail village of Gram Panchayat Saidpur yearning for development
फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर तहसील के ग्राम पंचायत सैदपुर का गांव जरौल विकास को तरस रहा है। यहां न तो रास्ते ठीक है न ही पानी निकासी की व्यवस्था। रास्तों पर गंदा पानी जमा है। इससे होकर लोग गुजरने को मजबूर है। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में गलियां में रास्ते चलने लायक नहीं है। नालियों में गंदगी है तो कहीं नाली ही नहीं है।
विज्ञापन

गंदगियों के बिखरने से बीमारियों के पनपने की आशंका बनी हुई है। गांव से रामगंगा नदी की तरफ लोग अंतिम संस्कार करने जाते हैं तो कीचड़ से निकल कर जाते हैं तो कई बार कीचड़ में गिर भी जाते हैं। नाला निर्माण के लिए खुदाई करवाई गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन को भगा दिया। गांव में शौचालय नहीं बनवाए गए हैं। इससे महिलाओं को बाहर जाना पड़ रहा है। गांव के रामजीत, मुनीश्वर, हिमांशु ने बताया कि बरसात होने पर गलियों में घुटनों तक पानी भर जाता है। कभी नालियों की सफाई नहीं होती है। हालांकि जिला पंचायत की तरफ से कुछ सड़कों का निर्माण कराया गया है । बीडीओ भगवान दास ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। गांव वाले अगर लिखित में शिकायत देंेंगे तो आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed