फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   January 17 exams postponed due to LT grade exam

Bareilly News: एलटी ग्रेड की परीक्षा के कारण स्थगित हुई 17 जनवरी की परीक्षाएं

Wed, 14 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
January 17 exams postponed due to LT grade exam
14 परीक्षाएं होनी थी आयोजित, अब अलग-अलग तिथियों में होंगी ये परीक्षाएं
विज्ञापन

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा जिले में 17 जनवरी को होगी। इसके कारण रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऑड सेमेस्टर की 17 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।


परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के अनुसार 17 जनवरी को 14 पाठ्यक्रमों परीक्षाएं होनी थीं, जिन्हें अलग-अलग तारीखों पर स्थगित किया गया है। जिसमें पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर के डाटा बेस टेक्नोलॉजी का पेपर अब 21 जनवरी को होगी। एमएसडब्ल्यू की तीसरे सेमेस्टर की नए कोर्स की सोशल वर्क रिसर्च की परीक्षा 24 जनवरी, बीकॉम फाइनेंशियल सर्विसेज के तीसरे सेमेस्टर की फाइनेंशियल मैनेजमेंट की परीक्षा 24 जनवरी को, एलएलबी तृतीय सेमेस्टर की एनवायरमेंटल लॉ की परीक्षा 27 जनवरी को होगी। वहीं, बीकॉम फाइनेंस के कंपनी लॉ की परीक्षा बीएएलएलबी राजनैतिक शास्त्र की परीक्षा, एमएमडब्ल्यू के सोशल पॉलिसी, प्लानिंग व एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित होगी। इसके अलावा एलएलएम तृतीय सेमेस्टर नए कोर्स की लॉ ऑफ ट्रेड मार्क जियोग्राफिकल इंडिकेशन डिजाइन, एलएलएम साइबर लॉ व एलएलएम ह्यूमन राइट्स की परीक्षाएं 30 जनवरी को होगी। बीसीए प्रथम सेमेस्टर फंडामेंटल ऑफ मैनेजमेंट की परीक्षा तीन फरवरी और बीबीए प्रथम सेमेस्टर की बिजनेस मैथमेटिक्स की परीक्षा नौ फरवरी को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed