फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Janrath bus driver suspended and conductor terminated who stop bus for Namaz

Bareilly News: जनरथ बस रोककर नमाज पढ़वाने वाला चालक निलंबित, परिचालक की संविदा समाप्त

Mon, 05 Jun 2023 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले रास्ते में बस को रोक दिया था। यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि बस में सवार दो मुस्लिम यात्री बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया था।

विज्ञापन
Janrath bus driver suspended and conductor terminated who stop bus for Namaz
नमाज पढ़ने के लिए रोकी थी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनरथ बस को रास्ते में रोककर मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़वाने वाले रोडवेज के चालक को निलंबित कर दिया गया है। परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। आरएम के निर्देश पर एआरएम बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


बरेली डिपो की जनरथ बस यूपी 32 एनएन 0330 शनिवार रात 7:30 बजे सवारियां लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी। बस पर नियमित चालक केपी सिंह और संविदा परिचालक मोहित यादव तैनात थे। बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले रास्ते में बस को रोक दिया था। यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि बस में सवार दो मुस्लिम यात्री बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे। इस पर यात्रियों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: नमाज के लिए रात में सड़क पर रोकी जनरथ बस, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र नाम के यात्री ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। ट्विटर के जरिये परिवहन निगम के एमडी से शिकायत की गई थी। आरएम दीपक चौधरी के निर्देश पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को चालक केपी सिंह को निलंबित करने के साथ ही परिचालक मोहित यादव की संविदा समाप्त कर दी।

इंप्लाइज यूनियन ने जताया रोष

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र पांडेय ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए रोष जताया। कहा कि एमडी का आदेश है कि किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले आरोपी का पक्ष भी सुना जाना चाहिए। कई बार यात्री चालक-परिचालक पर दबाव बनाकर बस रुकवा लेते हैं। इस मामले में भी ऐसा हो सकता है।

बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जनरथ बस रास्ते में रोक कर बीच सड़क पर नमाज पढ़वाने के मामले में शिकायत मिलने के बाद चालक को निलंबित किया गया है। परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed