फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   independence day jana Gana Mana will resound at intersections in Bareilly at 10 AM today on independence day

Independence Day 2026: सुबह 10 बजे चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, 52 सेकंड के लिए थम जाएगा बरेली

Sat, 15 Aug 2026 06:48 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 15 Aug 2026 06:48 AM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सुबह 10 बजे बरेली शहर 52 सेकंड के लिए थम जाएगा। राष्ट्रगान के सम्मान में आप भी हिस्सा लें और सुबह 10 बजे जहां भी रहें,वहीं रुककर राष्ट्रगान करें। 
 

विज्ञापन
independence day jana Gana Mana will resound at intersections in Bareilly at 10 AM today on independence day
मां तुझे प्रणाम अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार को सामूहिक राष्ट्रगान होगा। सुबह 10 बजे सभी चौराहों पर राष्ट्रगान गूंजेगा। लोगों से अपील है कि सायरन की आवाज सुनकर राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकंड तक ठहर जाएं।

विज्ञापन


सामूहिक राष्ट्रगान का मुख्य कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चौकी चौराहा स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई धर्म के धर्मगुरू संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश देंगे। ध्वजारोहण से पहले नगर निगम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर सायरन बजेगा।
विज्ञापन


लोगों से अपील है कि वे इस सायरन की आवाज को सुनकर जहां रहें वहीं, ठहरकर खड़े रहकर देश के सम्मान और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रभक्ति का परिचय दे सकें। दूसरों को भी ठहरने के लिए कहें। अमर उजाला के इस सामूहिक राष्ट्रगान में व्यापारी, उद्यमी, अफसर, जनप्रतिनिधि, इनरव्हील, रोटरी क्लब, विभागीय कर्मचारी और सामाजिक संगठन समेत अन्य संगठन शामिल होकर एकजुटता का संदेश देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां गूंजेगा राष्ट्रगान
मलूकपुर चौकी, बरेली कॉलेज गेट, गांधी उद्यान, पुराना बस अड्डा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, कोहाड़ापीर तिराहा, सेटेलाइट बस अड्डा, कोर्ट गेट, वीरांगना चौक, कारगिल चौक, किला क्रॉसिंग, धर्मकांटा, गणेश नगर, श्यामगंज चौराहा, नगर निगम, सिटी सब्जी मंडी, अलखनाथ मंदिर, ईंट पजाया चौराहा, शील चौराहा, सेलेक्शन प्वाइंट चौराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा रोड, कुतुबखाना चौक, कलक्ट्रेट चौराहा समेत जगहों पर राष्ट्रगान गूंजेगा।

कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में पौने चार सौ मरीजों की हुई जांच, 170 संदिग्ध
आजादी के पर्व पर अमर उजाला और एसआरएमएस की ओर से आयोजित ‘देश की आजादी से, कैंसर से आजादी तक’ कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का शुक्रवार को समापन हुआ। चेयरमैन देव मूर्ति ने ब्रेस्ट कैंसर क्लीनिक का उद्घाटन कर 250 रुपये में स्क्रीनिंग की घोषणा की।

साथ ही, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन की घोषणा की। तीन दिवसीय कैंप में करीब चार सौ मरीज जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 170 कैंसर संदिग्ध मिले। 40 मरीजों में ब्रेस्ट, 45 मरीजों में मुंह, फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि हुई। पांच लोगों में बड़ी आंत का कैंसर और तीन में प्रोस्टेट कैंसर का भी पता चला। अन्य को विस्तृत जांच के लिए रेफर किया गया।

कैंसर कॉलेज डायरेक्टर डॉ. पियूष कुमार अग्रवाल ने कहा कि कैंसर का शुरुआती इलाज ही स्क्रीनिंग है। क्योंकि रोग का पता चलते ही इलाज शुरू होगा, देरी भारी होती है। यहां डॉ. हिमांशी खट्टर, डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, एमएस डॉ. आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डीन पीजी डॉ. एसके सागर व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed