फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jamila Khatoon from Jharkhand, a devotee of Lord Shiva, came to Bareilly and became Jyoti.

Bareilly News: शिव की पुजारिन झारखंड की जमीला खातून बरेली आकर बनीं ज्योति

Wed, 19 Aug 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jamila Khatoon from Jharkhand, a devotee of Lord Shiva, came to Bareilly and became Jyoti.
बरेली। झारखंड के बोकारो की निवासी तलाकशुदा जमीला खातून को बरेली में नई पहचान मिली है। यहां वह धर्म परिवर्तन कर पहले जमीला से ज्योति बनीं और फिर अपने प्रेमी प्रकाश से विवाह कर लिया।
विज्ञापन

अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। जमीला ने आचार्य को बताया कि उनके पिता का नाम आबिद अंसारी है। वह कई साल पहले से भगवान शिव की पूजा छुपते-छुपाते किया करती थीं। बुरका व पर्दे में उनका दम घुटता था। शौहर से इसको लेकर अनबन भी होती थी।
विज्ञापन

पूजा करने की जानकारी होने पर शौहर ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जमीला ने बताया कि कुछ समय वह मायके में रहीं। फिर हजारीबाग जिले के निवासी प्रकाश रविदास के साथ उनका प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त्य मुनि आश्रम की जानकारी मिलने पर बरेली आए। आचार्य केके शंखधार ने बताया कि पहले जमीला खातून की घर वापसी कराई गई, उसका नया नाम ज्योति देवी रखा गया है। फिर विवाह संपन्न कराया गया। दोनों ही बालिग हैं। विवाद के बाद ज्योति प्रकाश के साथ अपनी ससुराल चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed