फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam on Lucknow Highway for the second consecutive day

लखनऊ हाईवे पर लगा लगातार दूसरे दिन भी जाम

Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jam on Lucknow Highway for the second consecutive day
हाईवे पर लगा जाम।
हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास कई वाहन खराब होने से कई किलोमीटर तक फंसे वाहन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह से लगे जाम से पूरे दिन राहत नहीं मिल पाई। रात में कुछ राहत मिलना शुरू हुई तो आधी रात बाद कई वाहन हुलासनगरा क्रासिंग के पास खराब हो गए। इस वजह से रविवार को भी पूरे दिन हाईवे पर जाम लगा रहा।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे मीरानपुर कटरा की तरफ हाईवे पर जाम लगना शुरू हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे तक जाम बढ़ता हुआ फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर को पार करते हुए बरेली की तरफ एक किलोमीटर तक पहुंच गया। दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। आधी रात के बाद कुछ राहत मिलना शुरू हुई, लेकिन रविवार तड़के बरेली की ओर से आई एक डीसीएम हुलासनगरा क्रासिंग से पहले निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खराब हो गई। इसके कुछ आगे ही एक ट्रक भी खराब हो गया। इससे हाईवे पर एक लेन बंद हो गई। जाम भीषण होने पर हुलासनगरा चौकी पुलिस ने डीसीएम और ट्रक सड़क से हटवाकर साइड में खड़ा करा दिया, लेकिन तब तक जाम मीरानपुर कटरा की तरफ छह किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की तरफ पांच किलोमीटर तक पहुंच गया। जब जाम की स्थिति भयावह हो गई तो मीरानपुर कटरा पुलिस ने क्रासिंग के पास बरेली की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर मीरानपुर कटरा की तरफ से आने वाले वाहनों को दोनों लेन से निकलवाया, इससे फतेहगंज पूर्वी की तरफ भी जाम कई किलोमीटर और बढ़ गया। इस बीच बहगुल पुल के पास एक और ट्रक खराब हो गया। हालात बेकाबू होने पर फतेहगंज पूर्वी पुलिस हरकत में आई और छोटे वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर से निकलवाया और मीरानपुर कटरा पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड से निकलवाया, लेकिन देर शाम तक जाम से राहत नहीं मिल पाई है। पुलिस ने आधी रात बात हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रॉली भी पलटी
हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी से गन्ना भरकर द्वारिकेश चीनी मिल जा रही एक ट्रॉली उचसिया मोड़ के पास बरेली की तरफ जाने वाली सड़क पर शाम करीब चार बजे पलट गई, इससे जाम और बढ़ता चला गया। करीब दो घंटे बाद जेसीबी से ट्रॉली को सीधा करवाकर एक साइड करवाया गया। तब जाकर वाहनों का निकलना शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed