फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam Leela: Thousands of vehicles are stuck on Lucknow highway for 48 hours

जाम लीला : लखनऊ हाईवे पर 48 घंटे से फंसे हैं हजारों वाहन

Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jam Leela: Thousands of vehicles are stuck on Lucknow highway for 48 hours
बरेली लखनऊ नेशनल हाईवे पर दो दिन से जाम में फंसे खड़े वाहन।

बुधवार रात हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के ओवर हाइट गेज बैरियर में ट्रक फंसने से लगा था जाम
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हालात जस के तस, पूरे दिन हाईवे पर रेंगता रहा ट्रैफिक

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर ‘जाम लीला’ जारी है। बुधवार रात हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के ओवर हाइट गेज बैरियर में ओवरलोड ट्रक फंसने के बाद शुरू हुआ जाम शुक्रवार की रात तक खत्म नहीं हो पाया। देर रात हाईवे पर ट्रैफिक रेंगता रहा। छोटे वाहन जाम से बचकर निकलने के लिए रास्ते तलाशते रहे।
लखनऊ हाईवे के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसने वालों को प्रशासन से लेकर शासन तक के तमाम दावों के बावजूद कोई राहत नहीं मिल पा रही है। दिक्कत यह है कि इस क्रॉसिंग पर एक बार जाम लगता है तो उसे खुलने में कई बार कई-कई दिन लग जाते हैं। इस बार भी बुधवार को लगा जाम अब तक नहीं खुल पाया है। इसके बावजूद अफसर ऐसी भी कोई व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं कि हाईवे पर बेवजह जाम न लगे।
विज्ञापन

बुधवार रात तीन बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ओवरलोड ट्रक के क्रॉसिंग पर लगे ओवर हाइटगेज के बैरियर में फंसने से जाम लगा था। ट्रक की ऊंचाई से जाहिर था कि क्रॉसिंग पर वह फंस जाएगा लेकिन इसके बावजूद उसको कहीं रोकने की कोशिश नहीं की गई। इस ट्रक को पहियों की हवा निकालकर जैसे-तैसे क्रॉसिंग से निकाला गया लेकिन इतनी भर चूक का नतीजा यह हुआ कि लखनऊ हाईवे पर पिछले 48 घंटों से जाम लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने भर में ही सड़क गड्ढामुक्त करने का दावा भी निकला हवाई

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के दोनों ओर कई किलोमीटरों तक सड़क पर हुए भीषण गड्ढे भी जाम लगने की बड़ी वजह बन रहे हैं। इन गड्ढों में फंसने की वजह से अक्सर वाहन खराब होकर जहां के तहां खड़े हो जाते हैं और जाम लग जाता है। करीब दस दिन पहले एनएचएआई के उच्चाधिकारियों ने महीने भर के अंदर इस सड़क को गड्ढामुक्त कर देने का दावा किया था लेकिन यह दावा भी हवाई निकला। इस सड़क पर अब तक काम ही नहीं शुरू हुआ है। जाम को लेकर विकल्पहीनता की स्थिति यह है कि पिछले दिनों रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत के लिए रेलवे को कुछ घंटों को ब्लॉक लेना था लेकिन प्रशासन के अफसरों ने इसकी अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सबको खबर फिर भी हालत जस की तस

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रैफिक फंसने की वजह से जाम लगने की समस्या तमाम साल पुरानी हो चुकी है। 11 साल से तो इस क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की योजना लटकी हुई है। शहर के व्यापारी तमाम बार इस बारे में प्रशासन और शासन के उच्चाधिकारियों के साथ राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं। हाल ही में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री को ज्ञापन देने दिल्ली पहुंचा था लेकिन इसके बावजूद न सीतापुर फोरलेन के निर्माण में कोई तेजी आई न ही क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का अटका काम रफ्तार पकड़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed