फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam continued even after 30 hours at Hulasangra crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर 30 घंटे बाद भी जाम बरकरार

Fri, 31 Jan 2020 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jam continued even after 30 hours at Hulasangra crossing
फतेहगंज पूर्वी। ट्रेनों के आवागमन के लिए हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से लगा जाम 30 घंटे बाद भी खत्म नहीं हो सका है, जिसके चलते शुक्रवार देर रात तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने जाम को खत्म कराने की काफी कोशिश की, लेकिन बढ़ते वाहनों की संख्या के आगे वह पस्त हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर एक बजे के करीब हुलासनगरा क्रॉसिंग को गेटमैन ने ट्रेनों को गुजारने के लिए बंद किया। ट्रेन के गुजरने पर गेट खोला गया, अभी कुछ गाड़ियां ही निकली थीं कि तभी गेट को फिर बंद कर दिया गया। इसके बाद हर आधे घंटे पर क्रॉसिंग को खोलने और बंद करने का सिलसिला चलता रहा। इससे वाहन बढ़े तो जाम लग गया। क्रॉसिंग के खुलने पर तेजी से निकलने के चक्कर में जाम बढ़ता गया। वहीं गड्ढों में तब्दील हाईवे पर दो दिन बारिश होने से दलदल होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी रहने से भी हालात खराब हो गए। उधर, जाम के बरकरार रहने से शुक्रवार को भी वाहन रेंगते रहे। शुक्रवार को भी ट्रेनों के आवागमन के लिए क्रॉसिंग को बार-बार बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed